PlayBreaking News

उज्जैन में अनोखी शादी : 82 साल के रिटायर अधिकारी की हमसफर बनी 36 साल की महिला, बोले- बनेंगे एक दूसरे का सहारा

Follow on Google News
उज्जैन में अनोखी शादी : 82 साल के रिटायर अधिकारी की हमसफर बनी 36 साल की महिला, बोले- बनेंगे एक दूसरे का सहारा
मप्र के उज्जैन में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखने लोगों की भीड़ लग गई। दरअसल उज्जैन में PWD के 82 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी उम्र से 46 साल छोटी विधवा महिला से कोर्ट मैरिज की। उन्होंने कहा कि दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर CM शिवराज ने सफाईकर्मियों के धोए पैर: सफाई मित्र सेवा सम्मान का ऐलान, हर महीने मिलेगा जोखिम भत्ता [caption id="attachment_21523" align="aligncenter" width="767"] एसपी जोशी और विभा जोशी। फोटो : - सोशल मीडिया[/caption]

मुलाकात के बाद लिया शादी का फैसला

जानकारी के अनुसार, उज्जैन के वल्लभनगर निवासी 82 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यालय में विवाह किया। एसपी जोशी लोक निर्माण विभाग में सेक्शन हेड थे। फरवरी 1999 में रिटायर्ड होने के बाद पत्नी और बच्चे नहीं होने के कारण अकेले रहते थे। वहीं, शास्त्रीनगर निवासी 36 वर्षीय महिला विभा जोशी गृहणी है और पति की मौत के बाद से 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया। यही कारण है कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

भीड़ देखकर हुए नाराज, कही ये बात

दरअसल, शुक्रवार को महिला अपने रिश्तेदार और एसपी जोशी के साथ कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे थे। जहां एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज कर एक दूजे के हुए। वहीं, इस शादी का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस पर दोनों नाराज हो गए। लोगों के फोटो-वीडियो बनाते को लेकर कहा कि हमें मनोरंजन का साधन न बनाए।एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की। ये भी पढ़ें: 22 साल पहले सुधीर सक्सेना थे जबलपुर SP; आज MP पुलिस के नए मुखिया, जानिए DGP तक का सफर

पेंशन बनेगी दोनों का सहारा

एसपी जोशी ने कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपए पेंशन मिलती है। महिला विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देखते हुए मैंने उससे विवाह करने का निर्णय लिया है, ना कि खुद के सुख के लिए। वहीं महिला ने कहा कि हम एक दूसरे के सहारे के लिए शादी की है। बता दें कि विभा के पति का भी निधन हो चुका है और वह भी बेटी के साथ अकेली रहती थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts