जबलपुरमध्य प्रदेश

22 साल पहले सुधीर सक्सेना थे जबलपुर SP; आज MP पुलिस के नए मुखिया, जानिए DGP तक का सफर

जबलपुर। मध्य प्रदेश पुलिस के नए मुखिया सुधीर सक्सेना बन गए हैँ। सक्सेना 1987 बैच के IPS हैं। उन्होंने विवेक जौहरी के रिटायर होने पर उनकी जगह ली हैं।

ये भी पढ़ें: MP के नए DGP बने सुधीर सक्सेना, गृह विभाग ने आदेश किया जारी; कल गृह मंत्री ने लगाई थी नाम पर मुहर

28 साल पहले रतलाम SP का चार्ज लिया था, और आज…

बता दें कि आज से 28 साल पहले विवेक जौहरी जब रतलाम SP हुआ करते थे, तब उनके तबादले पर 12 अगस्त 1994 को सक्सेना ने उनसे SP का चार्ज लिया था। वहीं जबलपुर में पहली पोस्टिंग वर्ष 1989 से 1990 तक CSP, दूसरी बार पोस्टिंग 1991 से 1992 तक एडिशनल SP सिटी जबलपुर एवं तीसरे बार 1997 से 2000 तक SP जबलपुर रहे। आज फिर इतिहास खुद को दोहरा रहा है। विवेक जौहरी DGP के पद से रिटायर हो गए हैं। चार्ज सक्सेना ने लिया है।

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके सक्सेना

सुधीर सक्सेना को 2003 और 2012 में राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। ग्वालियर में पढ़े लिखे सक्सेना 23 साल की उम्र में IPS बने। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भी MP कैडर की IPS हैं। बेटा कौस्तुभ सक्सेना आईआईटियन है।

ये भी पढ़ें : MP में गजब संयोग : सीएस और डीजीपी के बच्चे भी समान कैडर में, आज से एकसाथ सेवाएं देंगी 2 पीढ़ियां

सक्सेना की पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई

ग्वालियर के रहने वाले सुधीर सक्सेना की स्कूल एजुकेशन महाराजबाड़ा स्थित गोरखी स्कूल से हुई। उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली से M.Tec किया। 1987 में इंडियन पुलिस सर्विस जॉइन की। पहली पोस्टिंग जबलपुर में सितंबर 1989 से अप्रैल 1990 तक बतौर CSP रहे। दिल्ली में भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में अगस्त 2021 से सेक्रेटरी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 से अगस्त 2021 तक उन्होंने स्पेशल DG CISF का दायित्व संभाला। जून 2018 से दिसंबर 2020 तक सक्सेना CISF में एडिशनल DG के पद पर रहे।

ये भी पढ़ें : MP के यूक्रेन में फंसे 454 छात्रों में से 304 की घर वापसी; नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय को लेकर कही ये बात

DGP सक्सेना का सफर इस प्रकार

  • 1989 से 1990 तक CSP जबलपुर
  • 1990 से 1991 तक SDOP श्योपुर
  • 1991 से 1992 तक एडिशनल SP सिटी जबलपुर
  • 1992 से 1992 तक करीब 8 महीने कमांडेंट छठवीं बटालियन SAF
  • 1992 से 1993 तक SP राजगढ़
  • 1993 से 1994 तक SP छिंदवाड़ा
  • 1994 से 1997 तक SP रतलाम
  • 1997 से 2000 तक SP जबलपुर
  • 2000 से 2001 तक SSP रेडियो भोपाल
  • 2001 से 2002 तक DIG अजाक पुलिस मुख्यालय
  • 2002 से 2002 तक करीब 2 महीने DIG CID पुलिस मुख्यालय
  • 2002 से 2009 तक DIG CID
  • 2009 से 2011 तक IG, सेक्रेटरी मध्यप्रदेश भवन दिल्ली
  • 2011 से 2012 तक IG इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय
  • 2012 से 2014 तक OSD टू CM, एडिशनल चार्ज ADG एडमिन पुलिस मुख्यालय
  • 2014 से 2016 तक ADG एडमिन पुलिस मुख्यालय
  • 2016 से 2018 तक जॉइंट डायरेक्टर GOI MHA दिल्ली
  • 2018 से 2020 तक एडिशनल DG CISF दिल्ली
  • 2020 से 2021 तक स्पेशल DG CISF दिल्ली
  • 2021 से सेक्रेटरी (सिक्योरिटी) कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button