Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का दौरा, डीएपी खाद संकट के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को ठहराया जिम्मेदार

Follow on Google News
गुना में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री का दौरा, डीएपी खाद संकट के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को ठहराया जिम्मेदार
गुना। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने 20 नवंबर को गुना पहुंचकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस समय मध्य प्रदेश के किसान खाद की कमी से जूझ रहें हैं। उन्होंने खाद की कमी के लिए विदेशी साजिश का आरोप लगाया और रूस-यूक्रेन युद्ध को भी जिम्मेदार ठहराया। साथ ही किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक के भरोसे फसल की पैदावार बढ़ाने की बजाए जैविक खेती पर ज्यादा ध्यान दें।

विदेशी साजिश का आरोप

राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि खाद की कमी के पीछे विदेशी साजिश है। उन्होंने बताया कि DAP खाद का बड़ा हिस्सा बाहर से आयात किया जाता है, जिसकी कीमत विदेशी ताकतों ने जानबूझकर बढ़ाई है। उनका दावा है कि विदेशी ताकतें चाहती हैं कि भारतीय किसान अधिक यूरिया और पेस्टीसाइड का इस्तेमाल करें।

रूस-यूक्रेन युद्ध की भूमिका

राज्यमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध को भी खाद की कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि पहले महज 14 दिनों में ही DAP खाद भारत तक पहुंच जाती थी, लेकिन युद्ध के कारण अब इसमें 45 दिन लग रहे हैं। इससे DAP की उपलब्धता में कमी आई है।

किसानों से कृषि सतर्कता की अपील

भागीरथ चौधरी ने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराएं और जरूरत के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल करें। वो मिट्टी के परीक्षण से तय करें कि किस चीज की कमी है। उन्होंने कहा कि अधिक DAP और यूरिया के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम हो रही है और किसानों की लागत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कृषि भारत की रीढ़ की हड्डी है और किसान उसकी आत्मा हैं।

हुई नीति आयोग की बैठक

गुना पहुंचने पर राज्यमंत्री ने कलेक्टर कार्यालय में आकांक्षी जिले के तहत नीति आयोग की बैठक की। इससे पहले सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने उनका स्वागत किया।

महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाने का दावा

भागीरथ चौधरी ने महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने गरीबों को प्राथमिकता दी है और भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर किया है। उन्होंने राजस्थान के उपचुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी सातों सीटें जीत रहे हैं। ये भी पढ़ें- MP News : गुना में लगेंगे BSNL के 4G के 76 मोबाईल टावर, 51 टॉवरों की हो चुकी है स्थापना
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts