उमरिया:ताला-मानपुर मार्ग पर हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत

उमरिया के ताला-मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
Follow on Google News
ताला-मानपुर मार्ग पर हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ताला-मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मानपुर से ताला जा रहे थे युवक

जानकारी के मुताबिक हादसा कार क्रमांक MP 54 ZA 2095 और बाइक क्रमांक MP 54 MD 9793 के बीच हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हैदर खान और अनिल रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि दोनों युवक मानपुर से ताला की ओर जा रहे थे।

पेट्रोल पंप की ड्यूटी पर जा रहा था युवक

मृतक हैदर खान ताला स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और ड्यूटी के लिए जा रहा था। वहीं कार ताला से मानपुर की ओर आ रही थी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

ये भी पढ़ें: Dhar Bhojsala: भोजशाला केस में अयोध्या जैसे सिद्धांतों की एंट्री, 10 निष्कर्षों ने खोला इतिहास, कोर्ट ने माना मंदिर का अस्तित्व

पुलिस ने शुरू की जांच

मुकेश मर्सकोले ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: वकीलों के चैंबर पर चला बुलडोजर: पुलिस कार्रवाई के बाद सियासत तेज, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts