उमरिया में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई

उमरिया में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस रीवा ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी ने जमीन के बंटवारे और फांट-पुल्ली बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार को उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

    7000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी धराया

    लोकायुक्त की टीम ने बताया कि उमरिया जिले की मानपुर तहसील के हल्का इंदवार के पटवारी भूपेंद्र कुमार सोनी ने शिकायतकर्ता से जमीन के बंटवारे और फांट-पुल्ली कार्य के लिए 11,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। जांच के दौरान रिश्वत की राशि घटाकर 7,000 रुपए कर दी गई।

    Twitter Post

    इसके बाद शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में सत्यापन कराया गया, जिसमें पटवारी द्वारा 7,000 रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

    शिव टी स्टॉल पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप

    30 जुलाई को लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने अमरपुर स्थित शिव टी स्टॉल, संदीप कॉलोनी में आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई को ट्रैप अधिकारी प्रवीण सिंह परिहार (उप पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में निरीक्षक उपेन्द्र दुबे सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

    एक प्राइवेट व्यक्ति भी जांच के घेरे में

    इस मामले में आरोपी के साथ राजकुमार गुप्ता नामक एक प्राइवेट व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, जो अमरपुर तहसील मानपुर का निवासी है। माना जा रहा है कि वह भी इस लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका में था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts