Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Budget 2026 :कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा... 15,000 स्कूलों, 500 कॉलेजों में खुलेंगे क्रिएटर लैब्स, गेमिंग सेक्टर में 10 लाख नौकरियां

बजट 2026 में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को विकसित भारत की रीढ़ बताया गया है। कंटेंट क्रिएटर्स, गेमिंग और ABGC सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिला है। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनेंगी। AI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर खास जोर दिया गया है।
कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा... 15,000 स्कूलों, 500 कॉलेजों में खुलेंगे क्रिएटर लैब्स, गेमिंग सेक्टर में 10 लाख नौकरियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 9वां बजट पेश करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन ही ‘विकसित भारत’ का सबसे बड़ा इंजन है। उन्होंने साफ कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी अपनाने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि टेक्नोलॉजी को लीड करेगा। इस बजट में कंटेंट क्रिएटर्स, गेमिंग, AI और डिजिटल इंडिया को खास अहमियत दी गई है।

    कंटेंट क्रिएटर्स और गेमिंग सेक्टर को बड़ा बूस्ट

    सरकार ने क्रिएटर इकोनॉमी को तेजी से बढ़ता हुआ सेक्टर बताया है। गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स को नौकरी मिलने की उम्मीद। नया कंटेंट क्रिएटर लैब बनाया जाएगा, जहां युवाओं को कंटेंट क्रिएशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। डिजाइन एजुकेशन के लिए नेशनल डिजाइन स्कूल खोले जाएंगे।

    ABGC सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा

    एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

    • देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में
    • कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी
    • इन लैब्स में आधुनिक टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी

    कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बजट 2026 की खास बातें

    ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स

    • नए और उभरते क्रिएटर्स को बेहतर सुविधाएं और प्लेटफॉर्म देने के लिए खास लैब्स बनाई जाएंगी।

    AI पर जोर

    • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अर्थव्यवस्था की ताकत बताया गया है। AI से कंटेंट बनाने के तरीके और आसान व बेहतर होंगे।

    इंटरनेट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

    • इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का प्रावधान
    • इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क और मजबूत होंगे

    स्किल डेवलपमेंट

    • युवाओं को नई टेक्नोलॉजी सिखाकर भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार किया जाएगा।

    मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा

    • स्पोर्ट्स गुड्स समेत 7 सेक्टर्स में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्रिएटर्स के लिए जरूरी उपकरण सस्ते होंगे।

    टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े बजट के बड़े ऐलान

    AI और गवर्नेंस

    • AI का इस्तेमाल सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
    • देश के सभी जिलों में AI-बेस्ड सॉल्यूशंस लागू होंगे।

    10,000 टेक फेलोशिप

    • IITs और IISc में 10,000 नई टेक फेलोशिप
    • AI और डीप-टेक रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

    सेमीकंडक्टर मिशन 2.0

    • ₹40,000 करोड़ के बजट के साथ लॉन्च
    • भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी

    डीप-टेक और रोबोटिक्स

    • एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई पॉलिसी
    • AI, रोबोटिक्स और डीप-टेक स्टार्टअप्स को इंसेंटिव

    बायोफार्मा शक्ति योजना

    • हेल्थ सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़
    • डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम मजबूत होगा

    डिजिटल इंडिया का अगला चरण

    वित्त मंत्री ने कहा कि टेलीकॉम और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) भारत की अर्थव्यवस्था का ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। अगले 5 सालों में डेटा सेंटर्स, 5G और 6G कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts