Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बजट से पहले झटका!LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा, 1 फरवरी से नए दाम लागू

बजट 2026 से ठीक पहले आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 फरवरी से लागू हो गई हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पुराने रेट पर ही मिल रहा है।
LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा, 1 फरवरी से नए दाम लागू
Ai generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने से पहले सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने आम लोगों को महंगाई का झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    किन सिलेंडरों के दाम बढ़े

    इस बार बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल LPG सिलेंडर पर की गई है। 19 किलो वाले ये सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल होते हैं। घरेलू उपयोग में आने वाला 14.2 किलो का सिलेंडर फिलहाल पुराने रेट पर ही मिल रहा है। इसकी कीमतें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदली गई थीं और तब से अब तक स्थिर हैं।

    महानगरों में क्या हैं नए रेट

    दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1844.50 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1692 रुपये हो गई है, जो पहले 1642.50 रुपए थी। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1899.50 रुपए हो गई है। इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ये नई दरें 1 फरवरी से लागू कर दी गई हैं।

    घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत

    अच्छी खबर यह है कि घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों को फिलहाल कोई झटका नहीं दिया गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में न तो बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई कटौती की गई है। मध्य प्रदेश की बात करें तो भोपाल में घरेलू सिलेंडर 858.50 रुपए और इंदौर में 881 रुपए की पुरानी कीमत पर ही मिल रहा है।

    भोपाल-इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

    मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगे हो गए हैं। राजधानी भोपाल में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1696 रुपए में मिलेगा। वहीं, इंदौर में इसकी कीमत बढ़कर 1797.50 रुपए हो गई है। जनवरी की तुलना में इंदौर में कुल बढ़ोतरी ज्यादा मानी जा रही है।

    आम आदमी पर क्यों पड़ेगा असर

    भले ही घरेलू गैस के दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने का असर आम लोगों पर भी पड़ सकता है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने की आशंका है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts