मुरैना ट्रेन हादसा :मोबाइल फटने की झूठी अफवाह; और फिर 39 सेकंड में काल बनी पातालकोट एक्सप्रेस, देखें वीडियो

हादसे का 39 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 100 से ज्यादा यात्री रेलवे ट्रैक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अपने सामान और पोटलियां लेकर ट्रैक पर मौजूद थे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर पातालकोट एक्सप्रेस आती दिखती है।
मोबाइल फटने की झूठी अफवाह; और फिर 39 सेकंड में काल बनी पातालकोट एक्सप्रेस, देखें वीडियो
मुरैना के दर्दनाक ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार को ट्रेन में लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाह ने 4 लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद मृतकों के शरीर के टुकड़े करीब 500 मीटर तक इधर- उधर बिखरे मिले। वहीं सोमवार को हादसे का वीडियो आज सामने आया है। जिसने भी इस दर्दनाक घटना का मंजर देखा उसका रूप कांप उठा। वहीं जब मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए टीम घटनास्थल पहुंची तो उन्हें मृतकों के शव इधर- उधर बिखरे मिले टुकड़ों को पोटली में लेकर जाना पड़ा। 

जनसंपर्क अधिकारी ने बताई हादसे की वजह

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि किसी यात्री ने ट्रेन में मोबाइल फटने से आग लगने की अफवाह फैलाई थी और फिर चेन खींच दी। 6 सदस्यीय कमेटी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेगी। रिपोर्ट आने के बाद इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Tiger Of Bhopal : केरवा का ‘त्रिशूल’ टाइगर रातापानी का नया सितारा, दोनों गालों पर दुर्लभ आकृति

पातालकोट एक्सप्रेस से टक्कर में 4 की मौत

ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो- उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम करीब सवा 4 बजे हेतमुपर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुल्लिंग के कारण रूक गई थी। कुछ यात्रियों ने मोबाइल ब्लास्ट और आग लगने की अफवाह उड़ाई, इससे घबराए अलग- अलग कोचों में बैठए यात्री नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 

देखें हादसे का वीडियो

जान गंवाने वाले सभी मृतकों के नाम

  1. राजस्थान निवासी बिरमा देवी 60
  2. UP के आगरा में रुनकता निवासी शकुंतला सिंह 60
  3. आगरा के सुल्तानगंज निवासी आफरीन 35
  4. आफरीन के ही बेटे असद 4 की मौत

यह भी पढ़ें: MP PWD Transfers: मध्यप्रदेश PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ इंजीनियरों के तबादले

39 सेकंड, 100 से ज्यादा यात्री की भीड़

हादसे का 39 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 100 से ज्यादा यात्री रेलवे ट्रैक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अपने सामान और पोटलियां लेकर ट्रैक पर मौजूद थे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर पातालकोट एक्सप्रेस आती दिखती है। लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता है और इमरजेंसी ब्रेक भी लगाता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रेन कुछ लोगों को चपेट में लेते हुए आगे निकल गई।

किसने दी हादसे की सूचना

जंगल में लकड़ी लेने गए एक किसान ने सबसे पहले पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सराय छोला और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों को सूचित कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में बिरमा देवी भी शामिल थीं। वह अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बाग्शेवर धाम के दर्शन कर जयपुर लौट रही थीं। उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

मुरैना जिला प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही मुरैना एसपी धर्मराज मीणा और कलेक्टर यगोश कुमार जांगिड़ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं रेलवे और आरपीएफ पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts