बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री का अचानक बिगड़ गया, जिससे वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने लगा। इसी बीच मौके पर मौजूद RPF जवान ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला।
उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम करीब 5:10 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन के कोच में सवार यात्री कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। इसी  दौरान ट्रेन ने चलना शुरू कर दिया। ट्रेन को चलते देख यात्री घबराकर दौड़ पड़ा और गेट को पकड़ने की कोशिश करने लगा। जल्दबाजी में उसने ट्रेन का हैंडल तो पकड़ लिया, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया।

    संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा 

    जैसे ही यात्री ने ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के संकरे हिस्से की ओर झुकने लगा। अगर यात्री नीचे गिरता तो सीधे ट्रेन के पहियों के नीचे आ सकता था। प्लेटफॉर्म पर भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    ये भी पढ़ें: जयपुर में हादसा : नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    आरपीएफ जवान की बहादुरी से बची जान 

    उसी समय वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ उपनिरीक्षक जैसे ही यात्री पड़ गई। वह फौरन दौड़ पड़े। जवान ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts