Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन : शहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया तिरंगा; परेड ने दी सलामी

Follow on Google News
उज्जैन : शहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने फहराया तिरंगा; परेड ने दी सलामी
उज्जैन। देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह दशहरा मैदान में हुआ, जहां उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

शहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम

शहर में आज स्वतंत्रता दिवस की धूम रही और सुबह से ही गली-मोहल्लों में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित जगह-जगह देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान में हुआ। जहां मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया और परेड का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस दल द्वारा राष्ट्रपति की जय के नारे लगाकर तीन बार आसमान में हर्ष फायर किए गए। इसके बाद परेड दल द्वारा मंच के सामने से गुजरते हुए आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव को सलामी दी गई। इस मौके पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। डॉ. यादव द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संभाग आयुक्त डॉ. संजय गोयल, आई जी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एस पी सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1691341749925408769?t=4EiWA1uS_8Eu72qPWBvDoQ&s=08 (इनपुट - संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- MP में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : लाल परेड मैदान में CM शिवराज ने फहराया तिरंगा, तारा सिंह के गेटअप में महू पहुंचे सनी देओल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts