उज्जैन दीवार हादसा : परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग

उज्जैन। शुक्रवार की देर शाम तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास दीवार ढह गई। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों ने शव रखकर उज्जैन-आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया है। परिजनों द्वारा मोहन नगर चौराहे पर शव को बीच रोड पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे वाहनों की कतार लग गई। रोड पर दोनों तरफ लगे लंबे जाम में स्कूली बच्चों से लेकर नागरिक हो रहे हैं। मौके पर एसडीएम एलएन गर्ग, सीएसपी सुमित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
देखें वीडियो...
प्रदर्शनकारियों ने की ये मांगे
बता दें कि उज्जैन में शुक्रवार शाम को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास दीवार ढह गई थी। हादसे में अजय योगी और फरीन राठौर की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं शनिवार को मृतक अजय योगी के परिजनों ने शव रखकर मोहन नगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। लोग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बात करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो सका।विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का यह कहना कि "ऐसा विधायक किस काम का, जो हमारी बात सरकार तक नहीं पहुंचा सकता।





















