Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UAE में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की मौत; तीन भारतीय भी शामिल

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। तेज रफ्तार ट्रक के बेकाबू होने से 23 वाहन उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में केरल के एक परिवार के तीन भारतीय सदस्य भी शामिल हैं।
UAE में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की मौत; तीन भारतीय भी शामिल
UAE हादसे में 14 लोगों की मौत

UAE। संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रक अचानक चालक के काबू से बाहर हो गया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते कई गाड़ियों में आग लग गई। इस हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

23 वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटा ट्रक

UAE के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा फुजैराह शहर के प्रवेश मार्ग के पास हुआ। उस समय सड़क पर काफी वाहन थे और ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। सबसे पहले ट्रक एक दूसरी गाड़ी से टकराया। इसके बाद वह पलट गया और सड़क पर रुके हुए कई वाहनों से जा भिड़ा। इस हादसे में कुल 23 वाहन शामिल थे। इनमें 18 कारें और पांच ट्रक बताए गए हैं।

जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia के शेयर 14% तक गिरे, कोलेट क्रेस को मिली CEO की अंतरिम जिम्मेदारी

टक्कर के बाद कई गाड़ियों में लगी आग

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कई वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास खड़ी और चल रही गाड़ियों तक फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने आग बुझाने के साथ वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायल हुए 30 लोगों में से करीब आधे को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बाकी लोगों का इलाज जारी है।

हादसे में केरल के एक परिवार के तीन लोगों की मौत

इस दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों की भी जान चली गई। उनकी पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के रूप में हुई है। तीनों केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से उनके घर और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। केरल सरकार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता देने को कहा है।

सात देशों के नागरिकों ने गंवाई जान

UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों में सात देशों के नागरिक शामिल हैं। इनमें UAE, भारत, ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के लोग शामिल हैं।

इस्तीफे से पहले टूट चुके थे जेन्सेन हुआंग: 'Whatever, I Don't Care' कहने लगे थे एनवीडिया के को-फाउंडर, खुद को घटिया इंसान भी कहा

भारतीय दूतावास ने परिवारों को मदद का भरोसा दिया

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी तीन भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि वह मृतकों के परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें जरूरी मदद पहुंचा रहा है। हादसे में कुछ शव आग की वजह से बुरी तरह झुलस गए हैं। ऐसे में मृतकों की सही पहचान के लिए DNA जांच कराई जा रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts