इस्तीफे से पहले टूट चुके थे जेन्सेन हुआंग: 'Whatever, I Don't Care' कहने लगे थे एनवीडिया के को-फाउंडर, खुद को घटिया इंसान भी कहा

न्यूयॉक। अपनी ही कंपनी से इस्तीफा देने से पहले जेन्सेन हुआंग का वह अंदाज जिसमें वे हमेशा कमान अपने हाथों में रखते थे, पूरी तरह गायब हो चुका था। वे अब जो भी हो (whatever) और मुझे परवाह नहीं (I don't care) जैसी बातें कहने लगे थे। उन्होंने खुद को घटिया इंसान भी कहा। बता दें कि एनवीडिया को कई ट्रिलियन डॉलर की विशाल AI चिप कंपनी बनाने में उन्होंने दशकों बिताए। इस दौरान वे हर छोटी-छोटी बात पर बारीकी से ध्यान देने के लिए जाने जाते थे। चाहे वह चिप का आर्किटेक्चर हो या कंपनी के सबसे जूनियर कर्मचारियों का वेतन पैकेज हो सभी पर उनका ध्यान रहता था। लेकिन जासूसी कांड और कंपनी की कर्मचारी के खुलासे उन्होंने पूरी तरह हार मान ली थी। अंत में जेन्सेन हुआंग पूरी तरह से टूटे हुए और हताश लग रहे थे, उनकी जानी-मानी ऊर्जा खत्म हो चुकी थी। चीनी जासूस से संबंधों के आरोपों को कई हफ्तों तक नकारने और एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp.) के CEO के पद पर बने रहने के लिए संघर्ष करने के बाद रात उन्होंने बिना किसी शर्त के हार मान ली। हाल के दिनों में उनसे बात करने वाले लोगों के अनुसार, हुआंग अब पछतावे की स्थिति में हैं और खुद को बहुत बुरा-भला कह रहे हैं।
बहुत तेजी से हुआ पतन
एक अरबपति और टेक दिग्गज के लिए यह पतन बेहद तेजी से हुआ। सिर्फ दो हफ्ते पहले तक वे दुनिया भर में AI का चेहरा माने जाते थे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी प्रभावित किया था। वे वैश्विक टेक नीतियों को आकार देनेवालों में थे।
AI बूम इसी कंपनी की देन
आज के दौर का AI बूम जेन्सेन हुआंग की ही देन है। उनकी कंपनी और उनके चिप्स के बिना इसे पूरा करना मुश्किल है। अब उनके जाने के बाद आगे क्या होगा यह सोच पाना भी कठिन है। चाहे वो किसी भी कंपनी का एआई हो उसे एनवीडिया की चिप्स की जरूरत तो पड़ती ही है। कंपनी इस क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है।
ट्रंप ने कहा- भयानक घटना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटनाक्रम को बहुत ही भयानक बताया और कहा कि ऐसा होते देखना बहुत दुखद है। यह प्रतिक्रिया जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद आई है। हालांकि ट्रंप पहले एनवीडिया के सीईओ का कई बार समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने सम्मानित व्यक्ति तक कहा है।



















