इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी में FBI की बड़ी कार्रवाई: बायनेन्स से चोरी हुए 1.2 अरब डॉलर जब्त, उत्तर कोरिया के हैकर्स पर आरोप

वॉशिंगटन। FBI ने बताया है कि उसने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज, 'बायनेन्स ' (Binance) से पिछले महीने चोरी हुई 1.2 अरब डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी को जब्त कर लिया है। बायनेन्स से लगभग 6.3 अरब डॉलर की चोरी को इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी माना जा रहा है। FBI ने पहले ही इसके लिए 'ट्रेडरट्रेटर' (TraderTraitor) नामक उत्तर कोरियाई हैकिंग समूह को जिम्मेदार ठहराया था। अमेरिकी सरकार और निजी क्षेत्र ने मिलकर अब तक चोरी की गई रकम में से 2.7 अरब डॉलर से अधिक को फ्रीज कर दिया है। न्याय विभाग ने गुरुवार को बताया कि उसे अदालत से इस कुल रकम में से 1.2 अरब डॉलर से अधिक को जब्त करने या रोकने की अनुमति मिल गई है। ऐसे मामलों में आम तौर पर जब्ती की कार्यवाही शामिल होती है, जिसमें सरकार एक न्यायाधीश के समक्ष दावा दायर करती है जो यह निर्धारित करता है कि बरामद संपत्ति पर किसका वैध अधिकार है।
उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया
अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया है कि वह अपने शासन के लिए फंड जुटाने के वास्ते साइबर हमलों का इस्तेमाल करता है। इसमें उसके अवैध हथियार कार्यक्रम के लिए फंड जुटाना भी शामिल है। आमतौर पर ऐसी स्थितियों में अमेरिकी सरकार एक जज के पास संपत्ति जब्त करने का दावा (claim of forfeiture) दायर करती है। इसके बाद जज यह तय करते हैं कि बरामद की गई रकम पर किसका वैध अधिकार है। इसके अलावा गुरुवार को ही FBI ने एक अलग 'सोशल इंजीनियरिंग' मामले के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों के अनुसार इस मामले के चलते पिछले 18 महीनों में 400 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई है। फेसस्टीलर (FaceStealer) नाम की इस योजना में कई जटिल चीजें शामिल हैं, जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स को हैक करना और डीपफेक वीडियो बनाना।
चोरी किए गए फंड का पता कैसे लगाया और कैसे फ्रीज किया
चोरी के बाद वॉलेट खाली करने के लिए सायबर हमलावरों ने क्रिप्टोकरेंसी को अलग-अलग वॉलेट और ब्लॉकचेन में भेजने की कोशिश की। ऐसा इसलिए क्योंकि वे पकड़े न जाएं और फंड को फ्रीज होने से बचाया जा सके। जानकारी के अनुसार चुराई गई संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा 'स्टेबलकॉइन्स' (जैसे टेथर का USDT और सर्कल का USDC) के रूप में था। अमाउंट को फ्रीज इसलिए किया जा सका क्योंकि बिटकॉइन और एथेरियम जैसी डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी की जगह, स्टेबलकॉइन्स को उनके इश्यूअर दूर से ही फ्रीज कर सकते हैं। इससे कंपनियों के लिए यह मुमकिन हो जाता है कि वे जांचकर्ताओं के अलर्ट मिलने पर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को ब्लॉक कर सकें।
कोशिश की थी एक्चेंज की थी
ब्लॉकचेन एनालिटिक्स फर्म चेनैलिसिस (Chainalysis) ने बताया कि हमलावरों ने करोड़ों डॉलर के स्टेबलकॉइन्स को एथेरियम में बदलने की कोशिश की थी, ताकि वे इन संपत्तियों को जारीकर्ताओं की पहुंच से दूर ले जा सकें। फर्म ने पता लगाया कि लगभग 20 मिनट में ही 325 मिलियन डॉलर के स्टेबलकॉइन्स को बदलकर लगभग 285 मिलियन डॉलर मूल्य का एथेरियम बना लिया गया था। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों, जांचकर्ताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमले के कुछ ही घंटों के भीतर राशि को फ्रीज करना शुरू कर दिया। चेनैलिसिस ने बताया कि पहली फ्रीजिंग 29 अक्टूबर को पूर्वी समयानुसार शाम 5:14 बजे के आसपास शुरू हुई। जानकारी के अनुसार अमेरिकी सरकार और निजी क्षेत्र के साझेदारों ने तब से चोरी की गई 2.7 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। अदालत की मंजूरी 1.2 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति को कवर करती है।
उत्तर कोरिया समर्थित हैकिंग समूह पर आरोप
एफबीआई ने बाइनेंस चोरी का आरोप ट्रेडरट्रेटर पर लगाया है।यह उत्तर कोरियाई सरकार समर्थित हैकिंग समूह है। इस समूह पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों, डीसेंट्रलाइज्ड वित्त प्लेटफार्मों और निवेशकों को निशाना बनाकर शासन के लिए धन जुटाने का आरोप है।




















