PlayBreaking News

गोरखपुर:राप्ती नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, रील बनाने के दौरान हुआ हादसा; 7 दोस्त एक साथ नदी में गए थे नहाने

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के सीसई घाट पर एक दर्दनाक हादस हो गया। गर्मी से राहत पाने और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पहुंचे दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Follow on Google News
राप्ती नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, रील बनाने के दौरान हुआ हादसा; 7 दोस्त एक साथ नदी में गए थे नहाने

गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के सात दोस्त राप्ती नदी में नहाने और वीडियो बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक गहराई में चले गए और डूबने लगे। दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू कर दोनों के शव बाहर निकाले। 

रील बनाते समय हुआ हादसा 

बता दें कि सहजनवां क्षेत्र के सात युवक गर्मी से राहत पाने के लिए राप्ती नदी के सीसई घाट पहुंचे थे। नदी किनारे सभी दोस्त नहाने के साथ-साथ मोबाइल फोन से वीडियो और रील भी बना रहे थे। माहौल पूरी तरह उत्साह और मस्ती से भरा हुआ था, लेकिन कुछ ही देर में यह खुशी मातम में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वे संतुलन खो बैठे और पानी में डूबने लगे। बताया जा रहा है कि युवकों को तैरना नहीं आता था। 

ये भी पढ़ें: पेपर लीक पर लगेगा फुल स्टॉप? NTA ला रही ऐसा सिस्टम, एक्सपर्ट्स भी नहीं जान पाएंगे किस एग्जाम के लिए बना रहे सवाल

सात दोस्त गए थे नदी में नहाने 

जब साथियों की नजर दोनों युवकों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों को भी मदद के लिए बुलाया गया और उन्हें बचाने का प्रयास किया गया। हालांकि नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण कोई भी उनके पास नहीं पहुंच सका। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में ओझल हो गए। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

गोताखोरों ने दोनों के शव निकाले 

सूचना मिलते ही पीपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नदी के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले। 

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व में शांति की कोशिश या नई रणनीति? खामेनेई के लिए संदेश लेकर तेहरान पहुंचे नकवी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts