Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिलजले आशिक :दो प्रेमियों ने बेवफा प्रेमिका के दूल्हे को गिफ्ट में सौंपे अफेयर के सबूत !

राजधानी में एक बेवफा प्रेमिका और दो प्रेमियों के अनोखे गिफ्ट का मामला सामने आया है। दो दिलजले आशिकों ने अपनी पूर्व प्रेमिका के दूल्हे को शादी के दिन गिफ्ट में अफेयर (love affair) के सबूत दे दिए।
दो प्रेमियों ने बेवफा प्रेमिका के दूल्हे को गिफ्ट में सौंपे अफेयर के सबूत !
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पल्लवी वाघेला, भोपाल। आमतौर पर देखा जाता है कि प्रेमी के बेवफा हो जाने पर युवतियां उनकी हो रही शादी में जाकर जमकर हंगामा करती हैं, लेकिन यह मामला बेहद अलग है। यहां बेवफा प्रेमिका के दूल्हे को दिलजले आशिकों ने प्रेम प्रसंग (love affair) का ऐसा तोहफा दिया कि शादी तो हुई लेकिन तीन दिन बाद ही यह टूटने की कगार पर पहुंच गया। मामले में दूल्हा, शादी शून्य कराने की जिद पर अड़ा है, वहीं दुल्हन और उसका परिवार इस शादी को बचाने की जद्दोजहद में लगा है।

    पति ने गिफ्ट खोला तो हुआ हंगामा

    भोपाल के गुलमोहर कॉलोनी निवासी दंपति की शादी इसी माह 16 नवंबर को हुई। कॉमन रिश्तेदार की पहल पर हुई शादी में उस वक्त  बवाल मच गया, जब पति ने दो दिन बाद वह गिफ्ट खोला जो उसे अलग से प्रेमिका के दोस्तों ने दिया था। चूंकि, उन्होंने कहा था कि भाई लड़कों के बीच वाली चीज है चुपचाप खोलना तो पति ने गिफ्ट में निकली पेन ड्राइव को चुपचाप देखा, लेकिन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसमें मौजूद फोटो और वीडियो में उसकी पत्नी, अलग-अलग समय पर उन दो युवकों के साथ है और उनके बीच की घनिष्ठता (love affair) साफ नजर आ रही है। इसके बाद नए-नवेले दूल्हे ने तुरंत रिश्ता तोड़ने की घोषणा कर दी। मामले को कोर्ट में जाने से पहले पत्नी के परिवार ने रिश्ता जोड़े रखने की नीयत से मीडिएशन सेंटर और काउंसलर की मदद मांगी है।

    दोनो बॉयफ्रेंड को बनाया बेवकूफ

    काउंसलर के सामने युवती ने आखिर खुलासा किया कि उसके, अपने दोनों दोस्तों से एक ही समय में प्रेम संबंध थे, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। दरअसल, युवती के दोस्तों का 9 लोगों का ग्रुप था, इसमें वह दोनों युवक भी शामिल थे, जिससे युवती के प्रेम संबंध थे। युवती ने दोनों को एक ही कहानी सुनाई कि घरवालों के प्रेशर में शादी कर रही है और प्रेमी उसे भुलाकर जीवन में आगे बढ़े। अपना गम बांटने के दौरान जब ग्रुप के बीच इस बात का खुलासा हुआ कि युवती दोनों को एक साथ बेवकूफ बना रही थी तो युवकों ने बेवफा प्रेमिका को सबक सिखाने की ठान ली। शादी में दोनों ने दूल्हे से बहुत जल्दी दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे चुपचाप गिफ्ट बॉक्स में पेन ड्राइव दे दी।

    शादी के एक माह पहले के फोटो

    मामले में पत्नी यही रट लगाए हुए है कि यह पुरानी बात है, लेकिन यह फोटो-वीडियो उनकी शादी के मात्र एक माह पहले के हैं। दरअसल, दोनों युवकों ने होने वाली दुल्हन को संबंधों का हवाला देते हुए आखिरी बार मिलने के लिए अलग-अलग जगह बुलाया उसी दौरान यह तस्वीरें और वीडियो बना लिए गए जिसमें युवती कह रही है कि वह परिवार के दबाव में शादी कर रही है।

    गंभीर हो सकते हैं परिणाम

    इस संबंध में काउंसलर और साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीप्ती सिंघल ने कहा कि नई जनरेशन के बीच मल्टीपल रिलेशनशिप का कांसेप्ट बेहद आम होता जा रहा है। लेकिन इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं। यदि कोई इसे सीरियसली ले लेता है तो मामले गंभीर अपराध तक पहुंचते हैं।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts