Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विटर के आइकॉनिक LOGO को मिला नया मालिक... जानें कितने में हुई नीलामी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Follow on Google News
ट्विटर के आइकॉनिक LOGO को मिला नया मालिक... जानें कितने में हुई नीलामी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) का पहचान चिह्न रही नीली चिड़िया अब इतिहास बन चुकी है। एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद हुए बड़े बदलावों के तहत ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर लगे आइकॉनिक ब्लू बर्ड लोगो की नीलामी की गई। यह लोगो 34,375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) में बिका।

ट्विटर से X तक का सफर

एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण 44 बिलियन डॉलर (करीब 3,368 अरब रुपए) में किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में कई बदलाव किए, जिसमें सबसे बड़ा परिवर्तन इसका नाम बदलकर X करना था। अब इस बदलाव की अगली कड़ी में ट्विटर के क्लासिक ब्लू बर्ड लोगो को भी इतिहास बना दिया गया है।

ब्लू बर्ड की नीलामी और अन्य कीमती वस्तुएं

नीलामी में सिर्फ ट्विटर का लोगो ही नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक और अनोखी चीजें शामिल थीं— एपल-1 कंप्यूटर : 3.22 करोड़ रुपए (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम स्टीव जॉब्स का हस्ताक्षरित चेक : 96.3 लाख रुपए (1,12,054 डॉलर) में बिका पहली जेनरेशन का 4GB iPhone (सील्ड पैक) : 87,514 डॉलर में नीलाम नीलामी करने वाली कंपनी के मुताबिक, नीली चिड़िया लोगो का वजन 254 किलो था और इसका आकार 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा था। हालांकि, इसे खरीदने वाले शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है।

X की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं

एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के समय इसे फ्री स्पीच का केंद्र बनाने की बात कही थी। हालांकि, कंपनी को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा, लेकिन हाल ही में अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और कुछ बड़े विज्ञापनदाताओं के फिर से जुड़ने से X की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा, X की खरीद के लिए एलन मस्क को 13 बिलियन डॉलर का लोन देने वाले बैंकों को भी इस नए उछाल से राहत मिलने की संभावना है। भले ही ब्लू बर्ड लोगो अब X का हिस्सा नहीं रहा, लेकिन इसकी पहचान और विरासत सोशल मीडिया पर हमेशा कायम रहेगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts