Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात पर रूस का बयान,पुतिन चीन दौरे में करेंगे चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद रूस ने प्रतिक्रिया दी है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन अपनी चीन यात्रा के दौरान इस बातचीत पर शी जिनपिंग से चर्चा करेंगे। रूस ने कहा कि वह अमेरिका-चीन संबंधों पर करीबी नजर बनाए हुए है।
पुतिन चीन दौरे में करेंगे चर्चा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस मुलाकात पर रूस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और साफ किया है कि वह इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रहा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी आगामी चीन यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत करेंगे।

रूस रख रहा है करीबी नजर-क्रेमलिन 

क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुतिन की चीन यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पेस्कोव के अनुसार, जब दुनिया की दो बड़ी ताकतें-अमेरिका और चीन उच्च स्तर पर बातचीत करती हैं, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि रूस इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है और इसके हर पहलू को समझना चाहता है।

पुतिन-शी जिनपिंग बातचीत पर रहेगा फोकस

रूस ने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग के बीच होने वाली बातचीत में ट्रंप के चीन दौरे और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। क्रेमलिन का कहना है कि यह रूस के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिससे वह यह समझ सकेगा कि अमेरिका और चीन के बीच किन मुद्दों पर सहमति या असहमति बनी है और इसका वैश्विक राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है।

Breaking News

ट्रंप के दौरे से बढ़ी वैश्विक हलचल

डोनाल्ड ट्रंप का तीन दिवसीय चीन दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजिंग में उनकी शी जिनपिंग के साथ करीब 40 घंटे तक चली बैठकों को बेहद अहम माना जा रहा है। इन बैठकों में व्यापार, तकनीक, वैश्विक सुरक्षा और पश्चिम एशिया जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की बात सामने आई है। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts