Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एनवीडिया के पूर्व शीर्ष अधिकारी अजय पुरी पर नई रिपोर्ट, एक महिला से संबंध का आरोप, जिसने चीन को सर्वर अवैध रूप से बेचे

शॉर्ट सेलिंग फर्म मडी वाटर्स रिसर्च की रिपोर्ट में अजय ( 'जे' पुरी ) और SMCI की पूर्व कर्मचारी सेनली चेन के बीच संभावित निजी संबंधों पर सवाल उठाए गए हैं।
एनवीडिया के पूर्व शीर्ष अधिकारी अजय पुरी पर नई रिपोर्ट, एक महिला से संबंध का आरोप, जिसने चीन को सर्वर अवैध रूप से बेचे
जे पुरी सेनली चेन के साथ।

वॉशिंगटन। एनवीडिया के सीईओ के बाद अब कंपनी के नंबर 3 की पोजीशन पर रह चुके जे पुरी पर सवाल उठाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उनके संबंध एक चीनी महिला से थे जो अवैध रूप से चीन को सर्वर बेचने के मामले में केस का सामने कर  रही है। शॉर्ट-सेलिंग फर्म मडी वाटर्स रिसर्च (Muddy Waters Research) ने एनवीडिया कॉर्पोरेशन के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी अजय के. (जे) पुरी को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पुरी के सुपर माइक्रो कंप्यूटर इंक (SMCI) के एक पूर्व अधिकारी के साथ निजी संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। SMCI का यह पूर्व अधिकारी चीन को अवैध तरीके से सर्वर बेचने से जुड़े एक सिविल मुकदमे का सामना कर रहा है। 17 नवंबर को प्रकाशित रिपोर्ट में मडी वाटर्स ने एनवीडिया के शेयरों में अपनी शॉर्ट पोजीशन होने की जानकारी दी है।

रिपोर्ट जारी करने के साथ ही मडी वाटर्स ने अपनी शॉर्ट पोजीशन को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। फर्म के मुताबिक, वित्तीय जोखिम को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वह रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद एनवीडिया में अपनी ज्यादातर या संभवतः पूरी शॉर्ट पोजीशन समाप्त करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें: एनवीडिया के सामने नई समस्या: अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस और जेन्सेन की बेटी मेडिसन हुआंग के बीच बिजनेस को लेकर गहरे मतभेद

कैसे किया संबंधों का विश्लेषण

रिपोर्ट तैयार करने के लिए फर्म ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच ली गई कुछ तस्वीरों का भी विश्लेषण किया। इन तस्वीरों में अजय पुरी अपनी पत्नी सेनली चेन के साथ नजर आ रहे हैं। मडी वाटर्स ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें 'सेनली पुरी' नाम से भी संबोधित किया है।  फर्म ने सवाल किया है कि क्या तस्वीरों में नजर आने वाली महिला, जिन्हें सेनली चेन या सेनली पुरी के नाम से पहचाना गया है, वही सेनली चेन हैं जो पहले सुपर माइक्रो कंप्यूटर इंक (SMCI) में कार्यरत थीं।

एनवीडिया में 21 साल तक अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं पुरी

जे पुरी ने एनवीडिया में करीब 21 वर्षों तक वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस का नेतृत्व किया। वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहते हुए वैश्विक बिक्री और अन्य प्रमुख व्यावसायिक गतिविधियों की निगरानी करते थे। कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन ढांचे में उनका स्थान तत्कालीन CEO जेनसेन हुआंग और CFO कोलेट क्रेस्स के बाद तीसरे नंबर पर था। वर्ष 2024 से 2026 के बीच पुरी को मिलने वाला कुल मुआवजा कोलेट क्रेस्स के पारिश्रमिक से कुछ अधिक रहा।

यह भी पढ़ें:  जेन्सेन हुआंग को लेकर सिलिकॉन वैली में हलचल, इस्तीफे पर टेक जगत के दिग्गजों ऑल्टमैन और बेजोस ने रखी अपनी राय

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts