Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रेविस के विस्फोटक शतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया

आईपीएल : बेंगलुरू के खिलाफ हैदराबाद ने बनाया 287 रन का सबसे बड़ा स्कोर
Follow on Google News
ट्रेविस के विस्फोटक शतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया

बेंगलुरू। ट्रेविस हेड के आक्रामक शतक और कप्तान पैट कमिंस के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 25 रन से हरा दिया। हेड के पहले टी20 शतक के अलावा हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ 67 रन बनाए, जिसकी मदद से सनराइजर्स ने टूर्नामेंट के इतिहास का रिकॉर्ड स्कोर जड़ते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाए। सनराइजर्स ने इसी सत्र में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था और सोमवार को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जवाब में आरसीबी की टीम 7 विकेट पर 262 रन ही बना सकी। कमिंस ने 43 रन देकर बेजान पिच पर 3 विकेट लिए। इस आईपीएल मैच में 40 ओवरों में 549 रन बने, जो एक रिकॉर्ड है। कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 28 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन और दिनेश कार्तिक ने 35 गेंद में 83 रन बना डाले, जिसमें पांच चौके और 7 छक्के शामिल थे।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts