Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2 बच्चों समेत मां की दर्दनाक मौत: नर्मदापुरम-हरदा हाईवे पर हुआ हादसा, ऑटो पर पलटा केले से भरा ट्रक

2 बच्चों समेत मां की दर्दनाक मौत: नर्मदापुरम-हरदा हाईवे पर हुआ हादसा, ऑटो पर पलटा केले से भरा ट्रक
प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच आज नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया तहसील के ग्राम रतवाड़ा के पास केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया। जिसमें एक ही परिवार के तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। वहीं ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ये भी पढ़ें: भोपाल-नागपुर हाईवे पर हादसा: अंग्रेजों के जमाने का सुखतवा पुल टूटा, 138 व्हील के ट्राले से हुआ हादसा

हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

डोलरिया पुलिस के मुताबिक, ग्राम रतवाड़ा के पास केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला और उसके दो बच्चों की दबने से मौत हो गई। मौके पर ट्रक को हटाकर शवों को निकाने क्रेन बुलाई गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे में मृतक में आरती गौर (36), कंचन गौर (17), गौरव गौर (12) की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों सिवनी बानापुरा निवासी है।

2 माह पहले ही हुई थी पति की मौत

जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले ही महिला आरती के पति की मृत्यु बीमारी के चलते हो गई थी। वहीं घटना में ऑटो चालक मृतक महिला का भाई सुनील गौर उर्फ भोला निवासी मालवीय गंज को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए डोलरिया भेज दिया गया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts