एम्बुलेंस में मरीज की जगह से निकले ‘खरबूजे’, यूपी की Ambulance से फल की सप्लाई, गुना मंडी का VIDEO वायरल

गुना। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चलाई गई सरकारी 108 एम्बुलेंस सेवा का दुरुपयोग सामने आया है। गुरुवार सुबह गुना की नानाखेड़ी रोड स्थित आढ़त मंडी में एक उत्तर प्रदेश की सरकारी एम्बुलेंस फलों से लदी हुई पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंडी में एम्बुलेंस से पहुंचे खरबूजे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस सीधे मंडी पहुंची और एक दुकान के सामने रुकी। जैसे ही एम्बुलेंस से सामान उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई, उसे पीले तिरपाल से ढक दिया गया ताकि किसी को शक न हो। कुछ ही देर में ड्राइवर ने गेट खोला और खरबूजों को अनलोड करना शुरू कर दिया। व्यापारियों और फुटकर विक्रेताओं की भीड़ जुट गई और बोली लगाकर खरबूजे बेचे गए।





















