MP में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, आशीष सिंह एमडी MPRDC, कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन कलेक्टर बने
कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने मुख्यमंत्री के अपर सचिव बने
Publish Date: 30 Jan 2023, 12:21 AM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
भोपाल। राज्य शासन ने रविवार रात 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव एम. सेल्वेंद्रन को पंजीयन महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सीएम के अपर सचिव मुख्यमंत्री और मप्र टूरिज्म कार्पोरेशन में अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को एमपीआरडीसी में एमडी और कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन की जगह उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना को उप सचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले में ही थे।
किस अधिकारी को कहां मिली पदस्थापना
| अधिकारी |
वर्तमान पदस्थापना |
नई पदस्थापना |
| एम. सेल्वेंद्रन |
सचिव मुख्यमंत्री |
पंजीयन आईजी एवं अधीक्षक मुद्रांक, व आयुक्त सह संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार। |
| कौशलेंद्र विक्रम सिंह |
कलेक्टर ग्वालियर |
अपर सचिव सीएम, अपर प्रबंध संचालक एमपी टूरिजम (अतिरिक्त प्रभार) |
| आशीष सिंह |
कलेक्टर उज्जैन |
एमडी, सड़क विकास निगम, एमडी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (अतिरिक्त प्रभार) |
| अक्षय कुमार सिंह |
कलेक्टर शिवपुरी |
कलेक्टर ग्वालियर |
| रविंद्र कुमार चौधरी |
संचालक आदिम जाति |
कलेक्टर शिवपुरी |
| शिवराज सिंह वर्मा |
कलेक्टर बड़वानी |
कलेक्टर खरगोन |
| डॉ. फटिंग राहुल हरिदास |
कलेक्टर सिवनी |
कलेक्टर बड़वानी |
| कुमार पुरुषोत्तम |
कलेक्टर खरगोन |
कलेक्टर उज्जैन |
| सोनिया मीना |
कलेक्टर अनूपपुर |
उप सचिव मप्र शासन |
| आशीष वशिष्ठ |
आयुक्त ननि जबलपुर |
कलेक्टर अनूपपुर |
| क्षितिज सिंघल |
सीईओ जिला पंचायत, सागर |
कलेक्टर सिवनी |