Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में ट्रेन हादसा : Magadh Express दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटने से अलग हुई बोगियां

Follow on Google News
बिहार में ट्रेन हादसा : Magadh Express दो हिस्सों में बंटी, कपलिंग टूटने से अलग हुई बोगियां
पटना। बिहार के बक्सर जिले में तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इसके बाद तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। इस दुर्घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही सभी यात्री ट्रेन से उतरे। कोई इमरजेंसी खिड़की से कूदा तो कोई धक्कामुक्की कर गेट से निकला। हालांकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

तुरीगंज और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच हुई घटना

पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, “यह घटना तकरीबन 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई।” चंद्रा के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना के बाद फिलहाल इस रेलखंड पर परिचालन ठप है। देखें वीडियो...

बक्सर से भेजा रेल का इंजन

घटना की सूचना बक्सर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर मौके पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम भेजी गई है। इस दुर्घटना में फिलहाल जान माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। बक्सर के सहायक स्टेशन प्रबंधक विंध्याचल पांडेय ने यहां बताया कि हादसा दिन में तकरीबन 11:07 बजे पर हुआ। इस घटना के बाद फिलहाल इस रेलखंड पर परिचालन ठप है। बक्सर से रेल का इंजन भेजा गया गया है जो बटे हुए ट्रेन को रघुनाथपुर स्टेशन पर ले जाया जा रहा है और फिर क्षतिग्रस्त बोगी को हटाकर शेष ट्रेन को आगे गंतव्य तक भेजने की कारवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव रेलवे स्टेशन से तकरीबन 11:00 बजे खुली और 11:06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज से आगे बढ़ी। कुछ ही मिनट के बाद ही धरौली हाल्ट के समीप जोरदार आवाज के साथ ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने जब इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका और नीचे उतर कर देखा तो यह ज्ञात हुआ कपलिंग टूट जाने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बट गई थी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts