Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असित मोदी ने Shailesh Lodha को कहा नौकर... एक्टर ने बताई TMKOC शो छोड़ने की वजह, Jennifer Mistry ने किया सपोर्ट

Follow on Google News
असित मोदी ने Shailesh Lodha को कहा नौकर... एक्टर ने बताई TMKOC शो छोड़ने की वजह, Jennifer Mistry ने किया सपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी का पॉपुलर शो ‘ताकर मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। इस शो को 15 साल पूरे हो चुके हैं और ये अभी भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। वहीं इस शो को छोड़ चुके शैलेश लोढ़ा सहित कई स्टार्स ने शो के मेकर्स खासकर असित कुमार मोदी पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

शैलेश लोढ़ा ने बताई शो छोड़ने की वजह

शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने के पीछे का कारण ‘सेल्फ रिस्पेक्ट’ बताया है। उन्होंने बताया कि, एक बार उन्हें बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट टीवी के स्टैंड अप शो ‘गुड नाइट इंडिया’ में बुलाया गया था। यह शो रात में प्रसारित होता था। उस शो में मुझे कवि शैलेश के रूप में बुलाया गया था। मैं खुशी-खुशी वहां गया, शो में हिस्सा भी लिया, कविता भी सुनाई लेकिन टेलीकास्ट के एक दिन बाद ही प्रोड्यूसर असित मोदी ने मुझसे कहा कि मैं दूसरे शो में कैसे हिस्सा ले सकता हूं।

असित मोदी ने कलाकारों को बुलाया नौकर

शैलेश लोढ़ा ने आगे बताया कि, असित मोदी ने मुझसे असभ्य भाषा में बात की, मैंने बोला मैं उस शो में बतौर कवी के रूप में गया था। इसके बाद हमारी बहस हो गई और मुझे उनका असभ्य भाषा में बात करना पसंद नहीं आया। उन्होंने यह भी बोला था कि, मेरे यहां काम करने वाले सब कलाकार मेरे नौकर हैं। मैंने उनकी कई बातों पर एतराज जताया, लेकिन उनकी भाषा असभ्य होती ही जा रही थी।

प्रोड्यूसर्स पर लगा चुके हैं पेमेंट ना देने का आरोप

इससे पहले शैलेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, इस किस्से के बाद भी वे सेट पर जा रहा था। क्योंकि सीन्स को बीच में अचानक नहीं छोड़ सकते थे। इसके बाद मेकर्स ने उनकी सैलरी देना बंद कर दी। उन्होंने इसके लिए उन्हें मेल भी किया लेकिन मेकर्स उनसे एक एग्रीमेंट साइन करवाना चाहते थे जो उन्हें मंजूर नहीं था। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें सैलरी नहीं दी। इसलिए शो के मेकर्स के साथ उनकी काफी बहस और लड़ाई हुई। पेमेंट न मिलने पर शौलेश ने कोर्ट का रास्ता चुना और उनकी जीत हुई।

जेनिफर मिस्त्री ने शैलेश लोढ़ा को किया सपोर्ट

जेनिफर मिस्त्री ने शैलेश का समर्थन करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अगर शैलेश जी जैसे सीनियर एक्टर को ऐसा सुनना पड़ता था तो ज़रा सोचिए हम जैसों ने क्या-क्या सुना होगा और क्या सहन किया होगा।”

जेनिफर ने असित मोदी पर लगाए थे गंभीर आरोप

जेनिफर मिस्त्री ने TMKOC के मेकर्स असित कुमार मोदी पर कई आरोप लगाए थे। जेनिफर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 15 साल तक काम करने के बावजूद उन्होंने शो क्यों छोड़ा था। एक्ट्रेस ने असित पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट का एक्शन अवतार! थ्रिलर फिल्म ‘Jigra’ का टीजर हुआ रिलीज; जानें कब देख सकेंगे मूवी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts