West Bengal Election :रोड शो से पहले TMC सांसद मिताली बाग पर हमला, कार में तोड़फोड़ की, ड्राइवर को चोटें भी आई

इससे पहले उत्तर 24 परगना के जगदल में रविवार रात भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम फेंके गए।
रोड शो से पहले TMC सांसद मिताली बाग पर हमला, कार में तोड़फोड़ की, ड्राइवर को चोटें भी आई
Image Courtesy : X News Leader

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को मिताली बाग की कार पर हमला किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गोगहाट इलाके में भाजपा समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। उस समय मिताली बाग आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं।

हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए और कांच के टुकड़ों से उन्हें और उनके ड्राइवर को चोटें आईं। दोनों को तुरंत आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: बंगाल में मोदी की हुंकार : बोले - चुनाव में राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलेगी, युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा, राज्य में नौकरी देंगे

TMC ने शाह के बयान से जोड़ा हमला

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह हमला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयान के बाद हुआ। पार्टी ने दावा किया कि शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे “उल्टा लटका दिया जाएगा”, और उसी के बाद यह हिंसा हुई। TMC ने इसे एक निर्वाचित सांसद की जान लेने की कोशिश बताया और भाजपा पर चुनावी माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

Breaking News

बंगाल में बढ़ती हिंसा, कई जगह झड़पें

इससे पहले उत्तर 24 परगना के जगदल में रविवार रात भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम फेंके गए, जिसमें तीन लोग घायल हुए और एक CISF जवान को गोली लगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में रैली करते हुए कहा कि यह चुनाव बंगाल की “दशा और दिशा” बदलने वाला है और पूरे पूर्वी भारत के भविष्य को प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें: जनता चाहती है बदलाव: बैरकपुर से PM मोदी का बड़ा संदेश, बंगाल को दी 5 विकास गारंटी

चुनाव से पहले प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने हाल ही में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था और वे 30 अप्रैल 2026 को रिटायर होने वाले थे। इस बीच, अमित शाह ने कहा है कि चुनाव के बाद भी सात दिनों तक केंद्रीय बल राज्य में तैनात रहेंगे, चाहे सरकार किसी की भी बने। वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि राज्य में भगवा लहर है और भारी मतदान होगा। कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और हिंसा की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts