बंगाल में मोदी की हुंकार :बोले - चुनाव में राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलेगी, युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा, राज्य में नौकरी देंगे

रविवार रात उत्तर 24 परगना के जगदल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी, फायरिंग और बमबाजी हुई। तीन लोग घायल हुए और एक CISF जवान को गोली लगी।
Follow on Google News
बोले - चुनाव में राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलेगी, युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा, राज्य में नौकरी देंगे
Image Courtesy : ANI

नॉर्थ 24 परगना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य की दशा और दिशा दोनों बदलने वाला है और इसका असर सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के भविष्य पर पड़ेगा। मोदी ने याद दिलाया कि इतिहास में जब भारत समृद्ध था। तब बिहार, बंगाल और ओडिशा मजबूत स्तंभ थे, इसलिए विकसित भारत के लक्ष्य के लिए इन क्षेत्रों का मजबूत होना जरूरी है।

हमारी सरकार बनी तो राज्य में ही रोजगार देंगे- PM

उन्होंने राज्य में रोजगार की कमी पर भी चिंता जताई। उनके अनुसार, लंबे समय से लोग काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं, जिससे परिवार बिखर रहे हैं और बुजुर्ग अकेले रह जाते हैं। मोदी ने वादा किया कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो युवाओं को राज्य के अंदर ही रोजगार देने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रैलियां, लेकिन हिंसा ने बढ़ाई चिंता!

बंगाल से हिंसा, भ्रष्टाचार सब उखाड़ फेकेंगे- मोदी

मोदी ने जनता से भाजपा को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल को हिंसा, भ्रष्टाचार, डर, सिंडिकेट राज, घुसपैठ, बेरोजगारी और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए, बेटियों को सरकारी नौकरी में 33 % आरक्षण

रैली में उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए कई घोषणाएं भी कीं। भाजपा सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी और बेटियों को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा, गरीब परिवारों की महिलाओं और बेटियों के लिए मुफ्त इलाज और अनाज की सुविधा जारी रखने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने पर डिंपल यादव का तीखा वार, बोलीं-'यह भरोसे से गद्दारी, राष्ट्रद्रोह जैसा कदम'

उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी, जिससे बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा मोदी ने बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देने से डबल इंजन सरकार का फायदा मिलेगा, जिससे कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार होगा और बिजली से चलने वाली बसों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

Featured News

उत्तर 24 परगना में भाजपा- TMC भिड़े, पत्थरबाजी हुई

इस बीच, राज्य में राजनीतिक माहौल गरम है। रविवार रात उत्तर 24 परगना के जगदल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी, फायरिंग और बमबाजी हुई। तीन लोग घायल हुए और एक CISF जवान को गोली लगी। आज अमित शाह कोलकाता और हुगली में दो रोड शो करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जादवपुर, टॉलीगंज और भवानीपुर में जनसभाएं करेंगी। कुल मिलाकर, बंगाल में चुनावी मुकाबला तेज होता जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts