टाइटन पनडुब्बी की खोज जारी : कुछ घंटों में खत्म हो जाएगी ऑक्सीजन, टाइटैनिक का मलबा देखने गई थी 5 लोगों की टीम

Follow on Google News
टाइटन पनडुब्बी की खोज जारी : कुछ घंटों में खत्म हो जाएगी ऑक्सीजन, टाइटैनिक का मलबा देखने गई थी 5 लोगों की टीम
वॉशिंगटन। 1912 में समंदर में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए लोगों को ले जाने वाली टाइटन पनडुब्बी रविवार दोपहर (18 जून) से लापता है। कंपनी ओशनगेट एक्सपेडिशन्स के संचालन में पनडुब्बी समुद्र के नीचे गोता लगाकर मलबा देखने गई थी, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे के बाद उसका संपर्क टूट गया। पनडुब्‍बी में कुल 5 लोग सवार थे, उसे खोजने के लिए अटलांटिक महासागर में तलाशी अभियान चल रहा है।

कुछ घंटों में खत्म हो जाएगी ऑक्सीजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाव अभियान में जुटे लोगों का कहना है कि हर घंटे के साथ खतरा बढ़ रहा है क्योंकि वैसल में उतनी ही ऑक्सीजन बाकी है, जितनी गुरुवार रात तक चल जाए। अगर उन्हें नहीं खोजा गया तो उनकी जान चली जाएगी। कनाडा की तरफ से सर्च ऑपरेशन में शामिल एक एयरक्राफ्ट को सोनार-बॉय की मदद से कुछ आवाजें सुनाई दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आवाजें उसी जगह के पास से रिकॉर्ड की गईं जहां टाइटैनिक का मलबा मौजूद है।

111 साल पहले डूब गया था टाइटैनिक जहाज

टाइटैनिक दुनिया के इतिहास का सबसे प्रसिद्ध जहाज है जो कि वर्ष 1912 में अपनी पहली यात्रा के दौरान ही आइसबर्ग से टकराने के कारण दुर्घटना का शिकार हुआ था और अटलांटिक महासागर में डूब गया था। जहाज इंग्लैंड के साउथम्पैटन से अमेरिका के न्यूयार्क की यात्रा पर था। जब यह हादसा हुआ, तो जहाज करीब 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। साल 1912 में 14 और 15 अप्रैल की रात अटलांटिक महासागर में समा गया। इस हादसे में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को आज भी सबसे बड़ा समुद्री हादसा माना जाता है। इस जहाज का मलबा अटलांटिक महासागर की गहराई में दबा था। टाइटैनिक की घटना पर फिल्म भी बन चुकी है। बता दें कि टाइटैनिक जहाज के मलबे को 1985 में अटलांटिक महासागर में खोजा गया था। टाइटैनिक जहाज का मलबा अटलांटिक ओशन में मौजूद है। मलबा महासागर में 3800 मीटर की गहराई में है।  मलबा कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के तट से लगभग 600 किमी (370 मील) दूर है।

पनडुब्बी में मौजूद थे ये लोग

पनडुब्बी को ढूंढने के लिए अंडरवाटर रोबोट सहित अमेरिका और कनाडा के 3 C-130 हरक्यूलस एयरक्राफ्ट भेजे गए हैं। इसके अलावा एक P-8 एयरक्राफ्ट और 2 कनाडाई सर्फेस शिप्स भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं। इस पनडुब्बी में फ्रांस के डाइवर पॉल-हेनरी, पाकिस्तानी-ब्रिटिश कारोबारी शहजादा दाऊद, उनका बेटा सुलेमान और ओशनगेट कंपनी के CEO स्टॉकटॉन रश मौजूद हैं। इसके अलावा पनडुब्बी में ब्रिटेन के अरबपति हैमिश हार्डिंग मौजूद हैं, जिन्होंने भारत में चीता लाने में सहयोग किया था। इस टाइटन सबमरीन की मालिक ओशनगेट कंपनी ही है। ये भी पढ़ें- ‘Titanic’ का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में हुई लापता, खतरे में कई जिंदगियां; सर्च ऑपरेशन जारी अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts