Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के मिसिसिपी में बड़ा विमान हादसा, समुद्र में क्रैश हुआ छोटा विमान; 6 लोगों की मौत

अमेरिका के मिसिसिपी में हॉर्न आइलैंड के पास सेसना 210 विमान समुद्र में क्रैश हो गया। हादसे में 2 बच्चों समेत सभी 6 लोगों की मौत हुई।
अमेरिका के मिसिसिपी में बड़ा विमान हादसा, समुद्र में क्रैश हुआ छोटा विमान; 6 लोगों की मौत
मिसिसिपी विमान हादसा

अमेरिका के मिसिसिपी में हॉर्न आइलैंड के पास एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि की है। तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने विमान के मलबे के अंदर से सभी छह शव बरामद किए। इसके बाद सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया।

विमान में 4 वयस्क और 2 बच्चे थे सवार

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना सेंटूरियन 210 था। इसमें चार वयस्क और 8 से 10 साल की उम्र के दो बच्चे सवार थे। विमान मंगलवार दोपहर हादसे का शिकार हुआ था। अमेरिकी कोस्ट गार्ड को दोपहर करीब 3:45 बजे विमान से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। इसके बाद एजेंसी ने तलाशी अभियान शुरू किया।

UAE Road Accident: दुबई के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, भारतीय भी शामिल; दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मलबे के अंदर मिले सभी छह लोगों के शव

हादसे के बाद तलाशी अभियान में जुटी टीमों को घटनास्थल से तीन लाइफ जैकेट, एक लाइफ राफ्ट और विमान का केबिन मिला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ मरीन रिसोर्सेज (MDMR) के गोताखोरों ने विमान के ढांचे के अंदर सभी छह लोगों के शव खोज निकाले। कोस्ट गार्ड ने सभी शव बरामद होने के बाद तलाशी अभियान समाप्त करने की पुष्टि की।

न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा जा रहा था विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सेसना 210 विमान न्यू ऑरलियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स जा रहा था। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद विमान मिसिसिपी के पस्कागौला के दक्षिण में लगभग 8,800 फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद विमान अचानक तेजी से समुद्र की ओर नीचे गिरने लगा। Flightradar24 के डेटा के अनुसार, विमान अपने आखिरी पलों में करीब 18,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे आ रहा था। उस समय उसकी गति 200 मील प्रति घंटे से अधिक थी। इसके बाद विमान का ट्रैकिंग डेटा मिलना बंद हो गया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts