Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान के खिलाफ जंग के लिए जनवरी तक फंडिंग तैयार, ट्रंप की डेमोक्रेट्स को चेतावनी; बोले- 'अमेरिका की जीत को हार में बदल सकते हैं'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए जनवरी तक फंडिंग सुरक्षित है। उन्होंने डेमोक्रेट्स को चेतावनी देते हुए कहा कि वे कांग्रेस में बहुमत मिलने पर अमेरिका की कथित जीत को हार में बदल सकते हैं। ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए स्थायी समझौते की जरूरत बताई।
ईरान के खिलाफ जंग के लिए जनवरी तक फंडिंग तैयार, ट्रंप की डेमोक्रेट्स को चेतावनी; बोले- 'अमेरिका की जीत को हार में बदल सकते हैं'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए जनवरी तक फंडिंग सुरक्षित है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए जनवरी तक फंडिंग सुरक्षित है। हालांकि, उन्होंने डेमोक्रेट्स को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे अमेरिकी कांग्रेस में नियंत्रण हासिल कर लेते हैं और सैन्य अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करते हैं, तो अमेरिका की जीत हार में बदल सकती है। ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अपने सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरान के साथ ऐसा समझौता चाहते हैं, जो स्थायी हो और तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोके।

जनवरी तक ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए फंडिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखने के लिए अमेरिका के पास जनवरी तक पर्याप्त फंडिंग है। ट्रंप ने कहा, हमारे पास जनवरी तक फंडिंग है। उन्होंने इस दौरान अमेरिकी राजनीति का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि अगर डेमोक्रेट्स कांग्रेस में मजबूत स्थिति हासिल कर लेते हैं, तो वे सैन्य अभियान को सीमित करने की कोशिश कर सकते हैं। ट्रंप के मुताबिक, ऐसा होने पर अमेरिकी सैन्य अभियान से हासिल हुई बढ़त को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि डेमोक्रेट्स अमेरिका की कथित बड़ी जीत को हार में बदल सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने लिया जेन्सेन हुआंग की वापसी का क्रेडिट, बोले- 'मैंने खुद Nvidia बोर्ड को मनाया'; X पर लिखा- Absolutely GREAT Decision!

ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना मुख्य मकसद

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य वहां सत्ता परिवर्तन यानी रिजीम चेंज कराना नहीं है। उनका कहना है कि अमेरिका की प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में हैं, लेकिन किसी भी समझौते की शर्त स्थायी होनी चाहिए। उन्होंने शनिवार को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ऐसा समझौता करेंगे, जो लंबे समय तक प्रभावी रहे और ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति न दे। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा समझौता करूंगा जो स्थायी होगा। मैं किसी को उन्हें परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देने दूंगा।'

ईरान के नए नेतृत्व को बताया ज्यादा समझदार

ट्रंप ने ईरान के नए नेतृत्व को पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार बताया। हालांकि, उन्होंने बातचीत के दौरान ईरान पर भरोसा करने को लेकर सवाल भी उठाए। ट्रंप का आरोप है कि ईरान पहले भी कई बार समझौते कर चुका है, लेकिन बाद में उन समझौतों का पालन नहीं किया। इसलिए अमेरिका इस बार केवल बातचीत के नाम पर कोई ऐसा समझौता नहीं करना चाहता, जो उसकी चिंताओं को दूर न करे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के वरिष्ठ नेतृत्व पर हुए हमले वहां की सरकार के लिए एक बड़ा घटनाक्रम रहे हैं।

किम जोंग उन ने ट्रंप की कूटनीतिक पहल का नहीं दिया जवाब, उत्तर कोरिया बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा

ईरान पर 51 साल से लोगों को गुमराह करने का आरोप

चीन यात्रा से लौटने के बाद शुक्रवार को ट्रंप ने ईरान की बातचीत की रणनीति पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान दशकों से लोगों को गुमराह करता रहा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ वास्तविक समझौता करना चाहता है, न कि ऐसा दिखावटी समझौता जो उसकी चिंताओं का समाधान न करे। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ विवाद पिछले 47 साल नहीं, बल्कि 51 साल पुराना है। ट्रंप ने संघर्ष से जुड़े मुआवजे का मुद्दा भी उठाया। उनका तर्क है कि इस टकराव से होने वाले खर्च की जिम्मेदारी ईरान को उठानी चाहिए।

नए सैन्य हमले पर विचार करने की अपील

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रशासन से ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य कार्रवाई पर विचार करने का आग्रह किया है। ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाओं के साथ सैन्य तनाव भी बना हुआ है। एक तरफ ट्रंप स्थायी समझौते की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इजराइल की ओर से सैन्य कार्रवाई पर विचार करने की खबरें सामने आ रही हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts