Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शहर में करने वाले थे एमडी ड्रग्स की तस्करी ,राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में करते थे सप्लाई - आरोपी गिरफ्तार

Follow on Google News
शहर में करने वाले थे एमडी ड्रग्स की तस्करी ,राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में करते थे सप्लाई - आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार युवकों को लाखों रुपए कीमत की अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पढ़े-लिखे और कामकाजी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद नशे की दलदल में फंसकर अपराध की राह पर चल पड़े थे। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मुखबिर सूचना के आधार पर एम आर 10 ब्रिज के नीचे ढाबे के पास से टीम ने एक संदिग्ध मारुति डिजायर कार को रोका। कार में सवार चार युवक पुलिस को देखकर घबरा गए थे । कार की तलाशी ली तो उसमें 57 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स मिली जिसे जब्त कर पुलिस ने मोहम्मद सोहेल , मोहम्मद अजगर, मोहम्मद फैजान और शाकिब शेख पर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सोहेल ड्राइवरी, शाकिब टाइल्स मजदूर , फैजान मैकेनिक काम करता है तो वही अजगर बी कॉम का स्टूडेंट्स होकर एक प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता है। चारों युवक इंदौर व रतलाम के निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे स्वयं भी नशे के आदी हैं और सस्ते दामों पर राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करना चाहते थे। हालाकि टीम आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।     (1).मोहम्मद सोहेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इंदौर {6वी तक पढ़ा है, ड्राइवरी का कार्य करना बताया } (2). मोहम्मद अजगर उम्र 25 वर्ष निवासी काजीपुरा रतलाम {बीकॉम वी तक की पढ़ाई की है और प्राइवेट जॉब करना बताया।} (3). मोहम्मद फ़ेज़ान उम्र 22 वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर {8 वी तक पढ़ा है और गैराज पर वाहन सुधारने का कार्य करना बताया।} (4). शाकिब शेख उम्र 20 वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर {8 वी तक पढ़ा है और टाइल्स फिटिंग का कार्य करना बताया।} जब्त माल  : - 57.35 ग्राम "MD ड्रग्स" एवं 01 मारुति डिजायर कार ।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts