लखनऊ :युवती ने पति सहित ससुरालवालों पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाएं

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सतपाल ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे। उसका कहना है कि सतपाल ने उसे धमकाया कि यदि उसने शिकायत की या आवाज उठाई, तो वह ये सभी फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर देगा।
Follow on Google News
युवती ने पति सहित ससुरालवालों पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर न केवल उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई, बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत उसे और उसकी मां को जान से मारने की कोशिश भी की गई।

    क्या है पूरा मामला

    यह मामला चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी थानों में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों से जुड़ा हुआ है। पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकृति की घटना बताया है। ताजा घटनाक्रम 2 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे का है। पीड़िता के अनुसार, उसका पति सतपाल सिंह उसे चिनहट स्थित अपने घर इस भरोसे पर बुलाया था कि वह शांतिपूर्वक बातचीत करेगा और उसे पत्नी का दर्जा देने का आश्वासन भी दिया था।

    लेकिन जैसे ही वह घर पहुंची, वहां मौजूद सतपाल के पिता गिरिश कुमार सिंह, मां पंकज सिंह, बहन रिचा सिंह, छोटे भाई की पत्नी सत्यवती और नौकर अतुल सिंह ने अचानक उस पर हमला कर दिया। 

    पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

    पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गला दबाया और बेरहमी से पिटाई की। जब उसकी मां बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उन्हें भी मारपीट का सामना करना पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। 

    युवती के शारीरिक प्रताड़ना से जुड़ा मामले की पृष्ठभूमि भी काफी गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता ने मार्च 2025 में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया कि इसी मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए सतपाल ने 28 मई 2025 को आर्य समाज मंदिर में उससे शादी की और 4 जून 2025 को विवाह का पंजीकरण भी करा लिया। लेकिन शादी के बाद भी वह उसे अपने घर नहीं ले गया और न ही पत्नी का दर्जा दिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts