Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चर्चा का विषय बनी 3.7 फीट के दूल्हा व 4 फीट की दुल्हन की शादी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई अनोखी शादी, वैलेंटाइन डे के दिन हुआ अरशद और सोना का निकाह
Follow on Google News
चर्चा का विषय बनी 3.7 फीट के दूल्हा व 4 फीट की दुल्हन की शादी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में अनोखी शादी हुई। यहां के अरशद की लंबाई लगभग साढ़े तीन फीट है। लंबे इंतजार के बाद उन्हें लगभग उनके ही बराबर की दुल्हन मिली है। उनकी शादी चर्चा में आ गई है। इससे पहले अरशद ने कई बार लड़कियां देखीं, अरशद के बराबर लंबाई न होने की वजह से रिश्ता नहीं हो सका। अरशद फर्नीचर बनाने का काम करते हैं. उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। उनके परिवार के लोग काफी समय से अरशद के लिए दुल्हन तलाश कर रहे थे, लेकिन अरशद की लंबाई के बराबर कोई लड़की नहीं मिल पा रही थी।

इस बीच अरशद के एक रिश्तेदार ने स्याना क्षेत्र के गांव बैरा फिरोजपुर में कम लंबाई की दुल्हन के बारे में जानकारी अरशद के परिजनों को दी, साथ ही यह भी बताया कि कम लंबाई की दुल्हन उन्हीं के समाज से है। शादी में कोई अड़चन नहीं आएगी। इसके बाद अरशद के परिजनों ने गांव बैरा फिरोजपुर में कम लंबाई की लड़की सोना के परिजनों से अरशद की शादी के बारे में बात की। इस पर लड़की के परिजन सहमत हो गए और वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को दोनों की शादी कर दी। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

बारात देखने के लिए उमडे लोग, ट्रैफिक जाम हो गया

अरशद जब शेरवानी पहनकर ओपन रूफ कार में निकले तो देखने के लिए आसपास के लोग घरों से निकल आए। अरशद की बारात में ट्रैफिक तक जाम हो गया। कई गाड़ियों का काफिला दूल्हे अरशद को दुल्हन के घर तक छोड़ने गया। अरशद और सोना की शादी क्षेत्र में चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी इस शादी की चर्चा हो रही है। हालांकि अरशद ने मीडिया से दूरी बना ली है। किसी भी बात पर वह अपनी शादी के बारे में जानकारी देने से बच रहे हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts