Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टापरी में घुसकर चार बेजुबान जानवरों की हत्या

तुकोगंज थाना क्षेत्र की घटना, गले पर मिले चोट और कसाव के निशान; पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
टापरी में घुसकर चार बेजुबान जानवरों की हत्या
फाइल फोटो

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र के अमर टेकरी इलाके में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात बदमाश ने एक घर के बाहर बनी टापरी में घुसकर तीन बकरियों और एक बकरे की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह पशुपालक जब अपने मवेशियों को देखने पहुंचा तो चारों जानवर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके गले पर गंभीर चोट और कसाव के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: एसी रिपेयरिंग की आड़ में ड्रग्स कारोबार! फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

पुलिस के अनुसार अमर टेकरी निवासी लोकेंद्र यादव पिता शिवप्रसाद यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे घर पर बकरी पालन का कार्य करते हैं। उनके पास तीन बकरियां और एक बकरा था, जिनकी देखभाल से ही परिवार की आय का एक हिस्सा चलता था। रोजाना की तरह मंगलवार देर रात करीब एक बजे उन्होंने चारों मवेशियों को घर के बाहर पन्नी से बनी टापरी में बांधा और गेट पर ताला लगाकर सोने चले गए।

ये भी पढ़ें: पूर्व टीआई की वर्दी पर लगा दाग: 'पॉकेट गवाह' कांड में गिरी गाज

तड़के करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो वे रोज की तरह मवेशियों को देखने पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। टापरी की पन्नी फटी हुई थी और अंदर तीनों बकरियां तथा बकरा मृत अवस्था में पड़े थे। चारों जानवरों के गले पर चोट और कसने के गहरे निशान दिखाई दे रहे थे। यह देखकर उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें: मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई! करोड़ों की ठगी के आरोप में जॉलीवुड डायरेक्टर के ठिकानों पर छापा

फरियादी लोकेंद्र यादव का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर टापरी की पन्नी फाड़कर अंदर प्रवेश किया और चारों बेजुबान जानवरों की गला घोंटकर या किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। उन्होंने आशंका जताई कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश या किसी की आपराधिक मानसिकता हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध का नाम सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर में तेज रफ्तार कार ने 8 साल की छात्रा को मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी, गंभीर हालत में एम्स रेफर:video वायरल

सूचना मिलने के बाद तुकोगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि देर रात टापरी के आसपास आने-जाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बेजुबान जानवरों की हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना किसी रंजिश का परिणाम है या फिर जानवरों को निशाना बनाकर डर फैलाने की कोशिश की गई है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts