Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एसी रिपेयरिंग की आड़ में ड्रग्स कारोबार! फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

पहले पकड़े गए आरोपी से 11.4 ग्राम एमडी ड्रग्स हुई थी जब्त, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी; सप्लायर और नेटवर्क की जांच जारी
एसी रिपेयरिंग की आड़ में ड्रग्स कारोबार! फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा
इन्सेट में आरोपी शाहिद मंसूरी

इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शाहिद पिता अब्दुल सतार मंसूरी (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसी रिपेयरिंग का काम करता है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे ड्रग्स के सप्लायर और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड

क्राइम ब्रांच के अनुसार यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 72/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत की गई है। इससे पहले इसी मामले में आरोपी अल्फेज खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.4 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है, जब्त की गई थी। विवेचना के दौरान शाहिद की भूमिका सामने आने के बाद वह फरार हो गया था।

 

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने शाहिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसे एमडी ड्रग्स कहां से मिलती थी, किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: एमडी ड्रग्स की सप्लाई से पहले दबोचा गया ड्राइवर: क्राइम ब्रांच ने 20.30 ग्राम मेफेड्रोन किया जब्त

पुलिस के अनुसार शाहिद फिरदौस नगर क्षेत्र का निवासी है और एसी सुधारने का काम करता है। उसके खिलाफ पहले से रावजी बाजार, आजाद नगर और क्राइम ब्रांच थाने में मारपीट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसे आपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी मान रही है।

ये भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे: शहर में सप्लाई की थी तैयारी

क्राइम ब्रांच ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 54 मामलों में 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में 2.387 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 ग्राम कोकीन, चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, चार जिंदा कारतूस तथा विभिन्न वाहन सहित करीब 2.96 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts