Cannes Film Festival:Cannes में ‘The Devils’ की वापसी, 55 साल बाद लौट रही हॉलीवुड की सबसे खौफनाक फिल्म, क्या फिर मचेगा दुनिया भर में बवाल?

‘The Devils’: कान्स का 79वां वर्जन 12 से 23 मई तक चलेगा, जिसमें दुनिया भर से बड़े बड़े फिल्ममेकर्स और कलाकार अपनी फिल्में लेकर पहुंचते हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल दुनिया भर की चर्चित और शानदार फिल्में दिखाई जाती हैं लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा किसी नई फिल्म की नहीं, बल्कि 1971 की उस हॉरर मूवी की हो रही है, जिस पर दशकों तक विवादों का साया रहा। कान्स 2026 में होगा सबसे बड़ा ‘डरावना धमाका’।
‘कान्स क्लासिक्स’ सेक्शन में अब ‘द डेविल्स’ का असली और अनकट 'डायरेक्टर कट' दिखाया जाएगा। यानी दर्शक पहली बार वो वर्जन देखेंगे, जिसे डायरेक्टर केन रसेल दुनिया को दिखाना चाहते थे। इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस हॉरर फिल्म को नए 4K रेस्टोरेशन किया गया है, और ये 4K ब्लू रे और थिएटरों में भी रिलीज होगी।
आखिर क्यों बैन हुई थी ये फिल्म?
1971 में रिलीज हुई ‘द डेविल्स’ ने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। फिल्म में डर, हिंसा, धार्मिक विवाद और बेहद बोल्ड सीन्स का ऐसा मिश्रण दिखाया गया था, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। कई लोगों ने इसे ‘हॉलीवुड की सबसे विवादित हॉरर फिल्म’ तक कह दिया था। जिसके बाद हालात ऐसे हो गए कि अमेरिका और ब्रिटेन में इसे भारी कट्स के साथ रिलीज करना पड़ा, जबकि कई देशों ने इसे पूरी तरह बैन कर दिया था।
कहानी जिसने लोगों को अंदर तक डरा दिया
ये फिल्म 17वीं सदी की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कहानी एक कैथोलिक पादरी फादर ग्रैंडियर की है, जिन पर जादू-टोना और गलत कामों के आरोप लगाए जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है डर, पागलपन, सत्ता और धार्मिक जुनून का ऐसा खेल, जो धीरे धीरे पूरी कहानी को बेहद भयावह बना देता है। फिल्म का माहौल इतना डार्क और बेचैन करने वाला है कि कई दर्शकों ने इसे ‘मेंटल हॉरर’ का मास्टरपीस तक कहा।
ये भी पढ़ें: प्रोफेसर की वापसी तय! 5 सीजन के बाद Money Heist फिर करेगा धमाकेदार एंट्री, Netflix ने किया बड़ा ऐलान
55 साल बाद मिलेगा असली 'अनकट' वर्जन
सबसे दिलचस्प बात ये है कि अब इस फिल्म को नए 4K रेस्टोरेशन के साथ रिलीज किया जा रहा है। यानी पुराने दौर की ये विवादित फिल्म अब पहले से ज्यादा साफ, ज्यादा डिटेल्ड और ज्यादा डरावनी नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कान्स प्रीमियर के बाद इसे थिएटरों और 4K ब्लू-रे पर भी रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी स्पेशल थिएटर रिलीज 16 अक्टूबर 2026 को हो सकती है।
कभी लगा था इस फिल्म पर बैन
'द डेविल्स’ का विवाद इतना बड़ा रहा कि साल 2010 में जब इसका एक वर्जन आईट्यून्स पर आया, तो उसे सिर्फ तीन दिनों के अंदर हटा दिया गया था। यही वजह है कि अब इसकी वापसी को लेकर हॉरर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
डर, विवाद और सिनेमाई कला का खतरनाक मिश्रण
भले ही रिलीज के समय फिल्म को जमकर आलोचना झेलनी पड़ी हो लेकिन समय के साथ केन रसेल की इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक, सेट डिजाइन और खौफनाक विजुअल्स आज भी हॉरर सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान रखते हैं। यही वजह है कि 55 साल बाद भी लोग इस फिल्म का नाम सुनते ही इसे देखने के लिए बैटेंन हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Bhumi Pednekar : ‘द रॉयल्स 2’ से दूरी के बाद नई फिल्म में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, निभाएंगी वकील का किरदार
क्या फिर मचेगा वही पुराना हंगामा?
अब सवाल यही है कि 55 साल पहले जिस फिल्म ने पूरी दुनिया को हिला दिया था, क्या वो 2026 में फिर वही तूफान खड़ा करेगी, कान्स में इसके प्रीमियर को लेकर फिल्म लवर्स और हॉरर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। यानी अब ‘द डेविल्स’ की वापसी सिर्फ एक फिल्म रिलीज नहीं, बल्कि सिनेमा इतिहास के सबसे बड़े और सबसे डरावने कमबैक में से एक बनने जा रही है।











