मप्र के अकोदिया से मुंबई तक का सफर: प्रवीण कुमार कुरिल की गामा ड्रेकोनिस को बड़ी उपलब्धि, कुकू टीवी पर 100 मिलियन और 150 मिलियन व्यूज क्लब में एंट्री

मुंबई। प्रवीण कुमार कुरिल की “गामा ड्रेकोनिस” को कुकू टीवी से 100 मिलियन और 150 मिलियन व्यूज की मान्यता मिलीमुंबई। प्रवीण कुमार कुरिल द्वारा स्थापित प्रोडक्शन कंपनी 'गामा ड्रेकोनिस' (Gamma Draconis) को कुकू टीवी की ओर से उसके माइक्रो-ड्रामा प्रोडक्शंस के लिए व्यूअरशिप माइलस्टोन हासिल करने पर सम्मानित किया गया है। कंपनी के अनुसार, इस मान्यता में कई “100 मिलियन व्यूज” अवार्ड्स शामिल हैं और कंपनी को प्लेटफॉर्म के “150 मिलियन क्लब” में भी जगह मिली है।यह उपलब्धि मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अकोदिया से मुंबई के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक कुरिल के एंटरप्रेन्योर जर्नी में एक अहम माइलस्टोन है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी मेनली उन माइक्रो-ड्रामा पर फोकस करती है, जिन्हें मोबाइल पर एंटरटेनमेंट देखने वाले ऑडियंस के लिए बनाया जाता है।
100 से ज्यादा माइक्रो ड्रामा शो बनाए
गामा ड्रेकोनिस के अनुसार, उन्होंने एक साल के भीतर 100 से अधिक माइक्रो-ड्रामा शोज प्रोड्यूस किए हैं। इससे 5,000 से अधिक आर्टिस्ट्स और क्रू मेंबर्स को काम के अवसर मिले हैं। कंपनी डिजिटल शो के अपने बढ़ते पोर्टफोलियो के जरिए शॉर्ट-फॉर्मेट एंटरटेनमेंट के फील्ड में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। गामा ड्रेकोनिस के फाउंडर प्रवीण कुमार कुरिल ने कहा, "यह मान्यता उन सभी राइटर्स, एक्टर्स, डायरेक्टर्स, टेक्नीशियन्स और क्रू मेंबर्स की है, जिन्होंने हमारे प्रोडक्शंस में कंट्रीब्यूट किया है। अकोदिया से आकर मुंबई में एक कंपनी खड़ी करना, सीखना, लगातार मेहनत करना और टीम वर्क का एक सफर रहा है।"दर्शकों से जुड़ी कहानियों पर फोकसप्रवीण कुमार कुरिल ने कहा कि हमारा फोकस ऐसी स्टोरीज बनाते रहने पर है जो ऑडियंस से कनेक्ट कर सकें। नए फॉर्मेट और टेक्निक्स को अपना सकें और क्रिएटिव टैलेंट्स के लिए अवसर क्रिएट कर सकें। मुझे उम्मीद है कि हमारा यह सफर छोटे शहरों के युवाओं को अपने एंटरप्रेन्योर सपनों को पूरा करने के लिए इंस्पायर करेगा।
AI-आधारित शो पर भी काम कर रहे
गामा ड्रेकोनिस अपने कंटेंट डेवलपमेंट के अगले चरण के तहत AI-आधारित शो पर भी काम कर रही है। कंपनी अपने माइक्रो-ड्रामा के अनुभव को आगे बढ़ाते हुए यह भी देख रही है कि कैसे नई तकनीकें कहानी कहने (स्टोरीटेलिंग) और प्रोडक्शन में मदद कर सकती हैं। मनोरंजन क्षेत्र में अपने काम के अलावा, कुरिल वित्तीय सेवाओं और फिनटेक सेक्टर से भी जुड़े रहे हैं। इसमें उन्होंने व्यवसायों और वरिष्ठ नेतृत्व टीमों को विकास के लिए सलाह दी है। उद्यमिता के क्षेत्र में उनकी रुचि कंटेंट प्रोडक्शन और तकनीक-आधारित वित्तीय सेवाओं तक फैली हुई है।
फिनटेक कंपनी लॉन्च करने जा रहे हैं
वे 'सफल मनी' (Safal Money) नाम का एक फिनटेक प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे विशेष रूप से हाई-नेट-वर्थ और अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ निवेशकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की सेवाओं और उपलब्धता के बारे में अधिक जानकारी लॉन्च के समय दी जाएगी।
रॉनी स्क्रूवाला, मस्क हैं प्रेरण
कुरिल अपने उद्यमिता संबंधी प्रेरणा स्रोतों में रॉनी स्क्रूवाला और एलन मस्क का नाम लेते हैं। वे अकोदिया में अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और छोटे शहरों के युवाओं को उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने और अपने विचारों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।'कूकू टीवी' (Kuku TV) को मिली पहचान गामा ड्रेकोनिस के विकास में एक और कदम है। कंपनी अपने प्रोडक्शन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश कर रही है।




















