Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कूनो से राजस्थान होते हुए कालीपीठ क्षेत्र में आया चीता :विस्थापन के बाद राजगढ़ की धरती पर पहली बार आया चीता

कूनो नेशनल पार्क की पांच सदस्यीय टीम चीते की लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मौके पर राजगढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव कुमार चौहान
विस्थापन के बाद राजगढ़ की धरती पर पहली बार आया चीता

राजगढ़। विदेश से भारत में विस्थापन के बाद पहली बार राजगढ़ जिले की धरती पर चिता जंगलों में घूमते हुए पहुंचा है, जिसकी तस्वीर ग्रामीणों ने कैमरे में कैद की है। इसके बाद कूनो अभ्यारण और राजगढ़ का वन विभाग अलर्ट हो गया है। शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क से   जंगल में निकला चीता KP3 शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे जिले के कालीपीठ क्षेत्र के रहवासी शक्षेत्र में पहुंच गया। जहां चीते के पहुंचने की लोगों द्वारा ली गई तस्वीरें सामने आने लगी। इसके बाद इलाके में दहशत बन गई, हालांकि बढ़ती हलचल से वन विभाग अलर्ट हुआ ओर लोगों से कहा कि यह चीता है। फिर भी ग्रामीण पालतू पशु ओर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर लाए है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, चीता फिलहाल कालीपीठ पुलिस थाना से करीब 300 मीटर दूर एक पेड़ की छांव में आराम करता दिखाई दे रहा। जिसके  गले में GPS कॉलर आईडी लगी है। 

फॉरेस्ट अमला मौके पर

चीता की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम उसकी लोकेशन और मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल ग्रामीणों के सलाह दी जा रही कि वह उसे नुकसान नहीं पहुंचाए।

यह भी पढ़ें: जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू! घर-घर पहुंचेगी टीम, MP में 30 दिन का डिजिटल सर्वे, 1.70 लाख कर्मचारी मैदान में

वन अमला और पुलिस की निगरानी बड़ी

कूनो नेशनल पार्क की पांच सदस्यीय टीम चीते की लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मौके पर राजगढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी शिव कुमार चौहान, डिप्टी रेंजर राजू गुर्जर, वन रक्षक भानु खिंची और वनपाल अर्जुन मालवीय सहित कालीपीठ पुलिस बल भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच चमत्कार! जमीन से निकला शिवलिंग, भस्म आरती में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

चीता का यह रहा मूवमेंट एरिया

चीता राजस्थान से होते हुए राजगढ़ पहुंचा है। गुरुवार को इस चीते ने राजस्थान क्षेत्र में एक बकरी के बच्चे का शिकार किया था। इसके बाद वह राजस्थान के मनोहर थाना क्षेत्र से होते हुए मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ पहुंचा है। वन विभाग की टीम उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षित दिशा में मोड़ने की तैयारी भी कर रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts