Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : रूप बदलने में माहिर है पिता और बहन की हत्या का आरोपी, अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है सिरफिरा

Follow on Google News
इंदौर : रूप बदलने में माहिर है पिता और बहन की हत्या का आरोपी, अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है सिरफिरा
इंदौर। शहर में बुधवार रात को अपने पिता की हत्या करने वाला आरोपी रूप बदलने में माहिर बताया जा रहा है। आरोपी कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर अपने घर आया था। आरोपी ने अपनी बहन और पिता को क्यों मार दिया। आरोपी के पकडे़ जाने के बाद ही पुलिस इस बात से पर्दा उठा पाएंगी। लेकिन, कलयुगी बेटे ने अपने पिता की घर में ही की हत्या और फरार हो गया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज व पड़ोसियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उसकी बेटी की हत्या

जानकारी के अनुसार, संयोगितागंज पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली थी कि नौलखा इलाके के वसुधैव कुटुम्बकम् अपार्टमेंट में रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जब मौक पर पहुंची और बंद फ्लैट में एसबीआई से रिटायर्ड कमल किशोर धामन्दे (76) और उनकी बेटी रमा अरोरा (53) के शव फ्लैट में मिले थे। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि मृतक के बेटे पुल्कित द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से वह लापता है।

नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था आरोपी

आरोपी बेटा पुल्कित कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। रहवासियों ने बताया कि उसका व्यवहार कुछ अजीब था वो किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित था, जिससे के कारण किसी से भी अधिक बातचीत नहीं करता था। पुलिस द्वारा जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

आरोपी द्वारा घटना के बाद एक एक्टिवा गाड़ी से फरार होने की बात कही जा रही है, लेकिन परिवार और पड़ोसियों द्वारा आरोपी की गाड़ी का नंबर नहीं दिए जा सके हैं। वहीं अपार्टमेंट में काम करने वाले चौकीदार से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है, जिससे की आरोपी पुल्कित के खिलाफ भागने का कुछ क्लू मिल जाए। पुलिस की माने तो मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित बेटा पुल्कित फरार है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो अपलोड करना युवक को पड़ा भारी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts