Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में लकड़ी तस्करों का आतंक : डिप्टी रेंजर पर किया कुल्हाड़ी से हमला, जान बचाकर भागे वनकर्मी

Follow on Google News
बिलासपुर में लकड़ी तस्करों का आतंक : डिप्टी रेंजर पर किया कुल्हाड़ी से हमला, जान बचाकर भागे वनकर्मी
बिलासपुर। जंगलों में सक्रिय लकड़ी तस्कर अब कानून के रखवालों पर ही हमला करने लगे हैं। कोटा थाना क्षेत्र के सेमरिया बीट में रविवार देर रात तस्करों ने सर्चिंग पर निकली वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। तस्करों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठियों से डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले कोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।

सर्चिंग टीम पर तस्करों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8 बजे कोटा वन विकास निगम की सेमरिया बीट में सागौन लकड़ी की अवैध कटाई की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम रात करीब 12 बजे जंगल में सर्चिंग पर पहुंची। यहां उन्होंने देखा कि 8-10 तस्कर ट्रैक्टर और पिकअप में सागौन की लकड़ी लोड कर रहे हैं। जैसे ही टीम ने तस्करों की घेराबंदी शुरू की, तस्करों ने हमला बोल दिया। वे कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठियों से लैस थे। हमले के दौरान वनकर्मी घबराकर भाग खड़े हुए, लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे पीछे छूट गए, जिन्हें तस्करों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा और घायल अवस्था में जंगल में छोड़ भाग निकले।

खून से लथपथ मिले डिप्टी रेंजर

घटना के कुछ देर बाद बाकी वनकर्मी जब अरविंद बंजारे की तलाश में लौटे, तो वह जंगल में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उन्हें तत्काल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोपियों की पहचान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान मौके से तस्करों द्वारा काटे गए सागौन के 17 लट्ठे, एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन बरामद किए गए। पुलिस अब जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। ये भी पढ़ें- भूकंप का फायदा उठाकर कराची की मालिर जेल से भागे 216 कैदी, फायरिंग में एक की मौत, 80 से ज्यादा पकड़े गए
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts