Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में किसानों की बिजली समस्या पर कलेक्टर ने तुरंत लगाया फोन, अधिकारी को दिए निराकरण के निर्देश

रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने ग्राम हिनोतिया महलपुर पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान बिजली आपूर्ति की शिकायत सामने आने पर उन्होंने तत्काल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को फोन कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
रायसेन में किसानों की बिजली समस्या पर कलेक्टर ने तुरंत लगाया फोन, अधिकारी को दिए निराकरण के निर्देश
रायसेन में किसानों की बिजली समस्या पर कलेक्टर ने तुरंत लगाया फोन

रायसेन। कलेक्टर ने किसानों को खेती के काम में अनावश्यक परेशानी नहीं होने देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण किया और कृषक भगवान सिगोरिया के बायो रिसर्च सेंटर का निरीक्षण कर कृषि गतिविधियों की जानकारी भी ली।

ग्राम हिनोतिया महलपुर पहुंचे कलेक्टर

किसानों की समस्याओं को मौके पर सुनने और उनका जल्द निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित सिसोनिया ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे ग्राम हिनोतिया महलपुर पहुंचे और किसानों से खेती-किसानी से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: रायसेन: सांदीपनि विद्यालय पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, विद्यार्थियों से किया संवाद

बिजली की समस्या पर अधिकारी को लगाया फोन

संवाद के दौरान किसानों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं कलेक्टर के सामने रखीं। किसानों की परेशानी सुनते ही उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को फोन लगाया और शिकायत का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

किसानों को परेशानी नहीं होने देने के निर्देश

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों को खेती के काम में किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने और उन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत किया पौधरोपण

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत आम के पौधे भी लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Breaking News

बायो रिसर्च सेंटर का किया निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर ने कृषक भगवान सिगोरिया के बायो रिसर्च सेंटर पहुंचकर कृषि गतिविधियों और अनुसंधान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में खाद गोदाम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर चर्चा की।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts