PlayBreaking News

CG NEWS: IFMS में पकड़ी गई खाद घोटाले की एंट्री! एक किसान को बांट दी 50 बोरी यूरिया, किसानों में फूटा गुस्सा।

दिल्ली तक पहुंची लाखासार समिति की गड़बड़ी, जांच में नियमों के विपरीत यूरिया वितरण की पुष्टि; शाखा प्रभारी ने बताया तकनीकी त्रुटि समिति के माध्यम से छह गांवों के किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराया जाता है। हर साल लगभग छह हजार बोरी यूरिया का आवंटन होने के कारण किसी भी अनियमितता का सीधा असर हजारों किसानों पर पड़ सकता है।
Follow on Google News
IFMS में पकड़ी गई खाद घोटाले की एंट्री! एक किसान को बांट दी 50 बोरी यूरिया, किसानों में फूटा गुस्सा।

RAIPUR / BILASPUR NEWS किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित IFMS (इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल में लाखासार सेवा सहकारी समिति का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पोर्टल रिकॉर्ड में एक किसान को एक ही बार में 50 बोरी यूरिया वितरण दर्ज मिला है। जांच के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंच गया है, जबकि क्षेत्र के किसानों ने इसे खाद वितरण में गंभीर अनियमितता बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। 

/img/129/1781857071743

 

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CM हाउस में आधी रात तक चल साय कैबिनेट मंथन! 5 घंटे की मैराथन बैठक से गरमाई सियासत



IFMS की निगरानी में खुली पोल

केंद्र सरकार के IFMS पोर्टल में दर्ज रिकॉर्ड ने लाखासार सेवा सहकारी समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोर्टल में एक किसान को नियमों से अधिक 50 बोरी यूरिया जारी किए जाने की एंट्री मिलने के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया।

/img/129/1781856977808

चार सदस्यीय टीम ने खंगाले रिकॉर्ड

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहकारिता और कृषि विभाग की चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। टीम ने दस्तावेजों, टोकन रिकॉर्ड और IFMS डेटा का परीक्षण किया, जिसमें नियमों के विपरीत खाद वितरण का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा, दुर्लभ पक्षी ने बढ़ाई जैव विविधता की चमक

किसानों ने पूछा- हमें खाद नहीं, उन्हें 50 बोरी कैसे?

लाखासार, पेंडारी, बिनौरी, विंध्यासर, काठाकोनी और खजुरी नवागांव के किसानों ने वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। किसानों का आरोप है कि जरूरत के समय उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिलती, जबकि कुछ लोगों को विशेष लाभ पहुंचाया जा रहा है।

/img/129/1781857076848

6 गांवों की जरूरतों से जुड़ी समिति

समिति के माध्यम से छह गांवों के किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराया जाता है। हर साल लगभग छह हजार बोरी यूरिया का आवंटन होने के कारण किसी भी अनियमितता का सीधा असर हजारों किसानों पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: खजाने की लालच में 21 लोगों की बलि की साजिश! 4 महीने में 8 मौतों से दहला बलौदाबाजार का गांव

अधिकारी बोले- रिपोर्ट तैयार, कार्रवाई बाकी

कृषि विकास अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि IFMS के जरिए खाद वितरण की निगरानी की जाती है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

शाखा प्रभारी का दावा- ऑपरेटर की गलती

शाखा प्रभारी भागबली यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर की तकनीकी त्रुटि के कारण 50 बोरी यूरिया का टोकन जनरेट हुआ था। उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार किया है।

/img/129/1781857050487

यह भी पढ़ें: CG NEWS: परिवारिक विवाद: मायके से पत्नी ने लौटने से किया इनकार, पिता बना हैवान! दो बेटों को जहर पिलाकर खुद भी दे दी जान

कार्रवाई पर टिकी किसानों की नजर

जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts