PlayBreaking News

तेलुगु सिनेमा पर टूटा दुखों का पहाड़ :सड़क हादसे में अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक का निधन

तेलुगु इंडस्ट्री में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां एक भीषण सड़क हादसे में एक्टर भरत कांत और सिनेमैट्रग्राफर त्रिलोक की मौके पर मौत हो गई, हैदराबाद में हुए इस दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में दोनों की जान चली गई।   
Follow on Google News
सड़क हादसे में अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक का निधन

तेलुगु फिल्म जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। उभरते एक्टर भरत कांत और प्रतिभाशाली सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद के बाहरी इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस अचानक हुई घटना ने फैंस, कलाकारों और फिल्मी दुनिया को शोक में डुबो दिया है।

कंटेनर लॉरी ने कार को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि यह हादसा हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर बंगलूर गेट के पास एग्जिट नंबर 12 के करीब हुआ। भरत कांत और त्रिलोक देर रात नेल्लोर से हैदराबाद लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कंटेनर लॉरी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों कलाकारों को संभलने तक का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद साथ आई 'लगान' की जोड़ी: फिर बनेगी क्रिकेट और जज्बात की कहानी, आमिर-आशुतोष की नई फिल्म तैयार

31 साल की उम्र में बनाई इंडस्ट्री में अपनी पहचान

महज 31 साल की उम्र में भरत कांत का यूं अचानक चले जाना उनके चाहने वालों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'टेनेंट' (2024) में अपनी प्रभावशाली भूमिका से खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा ग्रामम में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया था। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने 'गीतांजलि' और 'पार्वती परमेश्वरलू' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में काम कर दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाई थी।

मेहनत से बने इंडस्ट्री के चहेते

वहीं त्रिलोक कैमरे के पीछे की वह रचनात्मक ताकत थे, जिनकी मेहनत ने कई फिल्मों को खास विजुअल स्टोरी के रूप में पहचान दी। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि एक ही हादसे में दो हुनरमंद नामों का यूं चले जाना तेलुगु सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi : फुटबॉल- क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों की ओपनिंग में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी नोरा फतेही

पुलिस कर रही मामले की गहराई से जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। आदिबटला पुलिस ने मामले में लॉरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर की टक्कर कार के पिछले हिस्से में लगी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस दुर्घटना की असली वजह जानने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहोल

इस दुखद खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया शोक संदेशों से भर गया। टॉलीवुड के कई कलाकारों, निर्देशकों और प्रशंसकों ने दोनों को श्रद्धांजलि दी है। हर कोई यही कह रहा है कि भरत कांत और त्रिलोक अपने करियर के बेहद अहम दौर में थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें बहुत जल्दी छीन लिया। उनकी अचानक विदाई ने कई दिलों को भारी कर दिया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts