25 साल बाद साथ आई 'लगान' की जोड़ी:फिर बनेगी क्रिकेट और जज्बात की कहानी, आमिर-आशुतोष की नई फिल्म तैयार

आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की चर्चित जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ काम करने जा रही है। 'लगान' जैसी यादगार फिल्म देने के करीब 25 साल बाद दोनों अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित एक बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है और फिल्म की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं।
Follow on Google News
फिर बनेगी क्रिकेट और जज्बात की कहानी, आमिर-आशुतोष की नई फिल्म तैयार

फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 के आसपास शुरू करने की योजना बनाई गई है। वहीं प्री-प्रोडक्शन, रिसर्च और लोकेशन तैयारियों का काम इसी साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। पीरियड सेटअप और क्रिकेट बैकड्रॉप को ध्यान में रखते हुए फिल्म को बड़े पैमाने पर डिजाइन किया जा रहा है।

सिर्फ क्रिकेट नहीं, इमोशनल पीरियड ड्रामा होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी। मेकर्स इसे एक भावनात्मक पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा के रूप में तैयार कर रहे हैं। कहानी 1947 के भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ेगी, जहां क्रिकेट के साथ उस दौर की सामाजिक परिस्थितियों और इंसानी संघर्षों को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में लाला अमरनाथ के जीवन के कई प्रेरणादायक पहलुओं को सामने लाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: Bollywood: ‘रागिनी MMS 3’ में हुई आयुष शर्मा की एंट्री, तमन्ना भाटिया संग करेंगे रोमांस

स्क्रिप्ट पर लंबे समय से चल रहा काम

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम किया जा रहा है। इसे मजबूत और प्रभावशाली बनाने के लिए राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी जैसे दिग्गज लेखकों ने भी अपने सुझाव दिए हैं। मेकर्स कहानी में इतिहास, भावनाओं और खेल के संतुलन को खास महत्व दे रहे हैं ताकि फिल्म बड़े स्तर पर दर्शकों से जुड़ सके।

/img/118/1778426981451

एक और बड़े अभिनेता की हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में आमिर खान के अलावा एक और बड़े अभिनेता की एंट्री हो सकती है। यह अभिनेता लाला अमरनाथ के सबसे करीबी दोस्त की भूमिका निभाएगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस खबर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi : फुटबॉल- क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों की ओपनिंग में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी नोरा फतेही

भारतीय क्रिकेट इतिहास का अहम अध्याय हैं लाला अमरनाथ

लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे अहम नामों में गिने जाते हैं। वे भारत के पहले टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज थे और अपने दौर में भारतीय क्रिकेट की पहचान बने। ऐसे में माना जा रहा है कि आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म क्रिकेट, इतिहास और भावनात्मक कहानियों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित हो सकती है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts