Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश : दो पायलटों की मौत, चट्टानों से टकराया... लगी आग; मिनटों में प्लेन जलकर हुआ राख

Follow on Google News
तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश : दो पायलटों की मौत, चट्टानों से टकराया... लगी आग; मिनटों में प्लेन जलकर हुआ राख
हैदराबाद। तेलंगाना में इंडियन एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट सोमवार सुबह क्रैश हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई और कुछ मिनटों में ही प्लेन जलकर राख हो गया। भारतीय वायसेना ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। हादसा मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में हुआ।

कितने बजे हुआ प्लेन क्रैश

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयरफोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। भारतीय वायु सेना (IAF) की मानें, तो प्लेन में मौजूद दोनों पायलट में एक ट्रेनर थे, जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सिखा रहे थे। क्रैश के कुछ मिनटों में प्लेन जलकर राख हो गया।

पिछले आठ महीनों में तीसरा प्लेन एक्सीडेंट

बीते आठ महीनों में भारतीय वायु सेना का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में IAF का एक किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश हो गया था। हालांकि, इस दौरान जेट में मौजूद दोनों पायलट ने पैराशूट के इस्तेमाल से अपनी जान बचा ली थी। वहीं मई में भारत का लड़ाकू विमान मिग-21 राजस्थान के हनुमानगढ़ में क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी। 1 जून : भारतीय वायु सेना का सूर्य किरण ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर जिले के भोगपुरा गांव में क्रैश हो गया था। इसमें सवार दोनों पायलट ने पैराशूट के इस्तेमाल से अपनी जान बचा ली थी। IAF ने बताया था कि विमान ने घटना वाले दिन सुबह बेंगलुरु के एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। 8 मई : राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। विमान सूरतगढ़ में वायु सेना स्टेशन से उड़ा था। अचानक खराबी आ जाने की वजह से फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर जा गिरा। जिससे घर में रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई थी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts