Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Literature Festival :बाबर पर पुस्तक की चर्चा रद्द, लेखक आभास मालधियार ने PM Modi को लिखी चिट्ठी

मुगल सम्राट बाबर पर आधारित पुस्तक पर चर्चा रद्द किए जाने को लेकर वास्तुकार से लेखक बने आभास मालधियार ने बुधवार को विरोध जताया। यह चर्चा नौ से 11 जनवरी तक हुए ‘भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल’ (BLF) में होनी थी।
बाबर पर पुस्तक की चर्चा रद्द, लेखक आभास मालधियार ने PM Modi को लिखी चिट्ठी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। अपनी किताब ‘बाबर: द क्वेस्ट फॉर हिंदुस्तान’ पर भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में चर्चा नहीं होने पर लेखक आभास मालधियार ने नाराजगी जताई है। मालधियार ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र साझा किया और कहा कि उनकी पुस्तक पर प्रस्तावित सत्र को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एक खबर में उन पर बाबर का महिमामंडन करने का गलत आरोप लगाया था, जिसके बाद सत्र को रद्द किया गया।

    मेरी पुस्तक जलाने की धमकी

    लेखक ने कहा, “इन निराधार आरोपों के आधार पर कुछ तथाकथित हिंदू संगठनों ने गंभीर धमकियां दीं, जिनमें मेरी पुस्तक जलाने और पुस्तक दुकानों को नुकसान पहुंचाने की बातें शामिल थीं।” मालधियार ने पीटीआई को बताया कि पुस्तक पढ़े बिना प्रकाशित खबर के कारण यह स्थिति बनी और अंततः सत्र रद्द करना पड़ा।

    लेखक की सुरक्षा को देखते हुए किया फैसला

    बीएलएफ के सह-निदेशक अभिलाष खंडेकर ने एजेंसी को बताया कि महोत्सव के पहले दिन शहर पुलिस ने उनसे संपर्क कर पुस्तक पर चर्चा वाला सत्र रद्द करने को कहा क्योंकि आशंका थी कि इससे तोड़फोड़ हो सकती है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने विनम्रता से लेकिन स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी समस्या से बचने के लिए सत्र रद्द किया जाए। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं लेकिन लेखक की सुरक्षा को देखते हुए सत्र रद्द किया गया।” खंडेकर ने कहा कि बीएलएफ का उद्देश्य भोपाल को साहित्यिक शहर के रूप में स्थापित करना है लेकिन कुछ लोगों ने अपने निहित स्वार्थों के चलते विवाद खड़ा कर दिया।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts