PlayBreaking News

जुबीन गर्ग केस :सिंगापुर पुलिस का खुलासा, नशे में थे सिंगर, लाइफ जैकेट पहनने से भी किया था इनकार

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस बताया, जुबीन नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट लेने के मना कर दिया था।
Follow on Google News
सिंगापुर पुलिस का खुलासा, नशे में थे सिंगर, लाइफ जैकेट पहनने से भी किया था इनकार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सिंगापुर में असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर चल रही न्यायिक प्रक्रिया के दौरान बुधवार को एक अहम तथ्य सामने आया है। सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हादसे से ठीक पहले जुबीन गर्ग ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था और वह अत्यधिक नशे की हालत में थे। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से लाजरस द्वीप के पास समुद्र में डूबने की घटना हुई।

    पहले पहनी, फिर उतारी लाइफ जैकेट 

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्य जांच अधिकारी ने बताया कि जुबिन गर्ग ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन कुछ समय बाद उसे उतार दिया। इसके बाद जब उन्हें दूसरी लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि उस वक्त गायक बेहद नशे में थे कई प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बिना लाइफ जैकेट के पानी में तैरने की कोशिश करते देखा।

    तैरते वक्त बेहोश हुए, पानी में डूबा चेहरा

    पुलिस के अनुसार, गवाहों ने जुबीन गर्ग को बोट की ओर वापस जाने की कोशिश करते देखा, लेकिन तैरते समय वह अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उनका चेहरा पानी में डूब गया और वह डूबने लगे। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें तुरंत पानी से निकालकर बोट पर लाया गया। 

    सीपीआर दिया गया पर नहीं बचाई जा सकी जान 

    रिपोर्ट में बताया गया कि बोट पर जुबीन को तत्काल सीपीआर दिया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोर्ट को यह भी जानकारी दी गई कि गायक हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनका मिर्गी का आखिरी दौरा वर्ष 2024 में पड़ा था। सिंगापुर पुलिस ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक एंगल से इनकार किया है। 

    नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल से पहले हुआ था निधन

    गौरतलब है कि 52 वर्षीय असमिया गायक जुबीन गर्ग का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। उनकी मौत नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने से ठीक एक दिन पहले हुई थी, जिससे उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

    असम पुलिस की SIT ने हत्या का लगाया आरोप

    सिंगापुर में चल रही सुनवाई ऐसे समय हो रही है, जब असम पुलिस की सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) ने 12 दिसंबर को जुबीन गर्ग की मौत के मामले में हत्या की चार्जशीट  दाखिल की थी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार ने इस मौत को साजिश करार दिया है।

    सात गिरफ्तार, चार पर हत्या का केस

    असम पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महोत्सव के आयोजक, गायक का सचिव, उनके बैंड के सदस्य, चचेरे भाई और दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) शामिल हैं। इनमें से चार आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts