Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Telangana Election 2023 : तेलंगाना में चुनाव प्रचार थमा, आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत, 30 नवंबर को होगा मतदान

Follow on Google News
Telangana Election 2023 : तेलंगाना में चुनाव प्रचार थमा, आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी ताकत, 30 नवंबर को होगा मतदान
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे थम गया और अब 30 नवंबर को राज्य में मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की ओर से 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई थी। तेलंगाना का चुनावी मौसम अन्य 4 राज्यों - मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की तुलना में काफी लंबा रहा है। इन चारों राज्यों में चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। सभी राज्यों की मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

पीएम मोदी ने हैदराबाद में किया रोड शो

वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है और भाजपा ने भी सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सोमवार को हैदराबाद में रोड शो किया तथा कई जनसभाओं को संबोधित किया।

119 सीटों में से 13 सीटों पर सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

तेलंगाना विधानसभा के सभी 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग होगी। राज्य की 13 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि, 106 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार में सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।

तेलंगाना में 3.26 करोड़ मतदाता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विकास राज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, शाम 5 बजे चुनाव प्रचार अभियान थम गया है। भारत के निर्वाचन आयोग ने विभिन्न पाबंदियां लगा दी हैं, जिसके बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। राज्य में 3.26 करोड़ पात्र मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के लिए 2.5 लाख से अधिक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात होंगे। सीईओ के अनुसार, पूरे राज्य में दंड प्रकिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

2,290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

आगामी चुनाव में बीआरएस प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), उनके पुत्र केटी रामा राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार, डी. अरविंद और सोयम बापूराव समेत 2,290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। केसीआर कामारेड्डी और गजवेल से अपनी किस्मत आजमाएंगे, वहीं रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अपने विधायक एटाला राजेंद्र को हुजूराबाद के अलावा गजवेल से मैदान में उतारा है। वह हुजूराबाद से मौजूदा विधायक हैं। ये भी पढ़ें- PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई : पंजाब पुलिस के 7 अफसर सस्पेंड, फिरोजपुर में पाक बॉर्डर के पास 20 मिनट रुका था काफिला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts