तेलंगाना : नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरीं, 5 यात्री घायल; देखें VIDEO

हैदराबाद। हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए, जिससे पांच यात्री घायल हो गए। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह स्टेशन चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का आखिरी स्टेशन था।
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह धीमी गति से चल रही थी और यह आखिरी बिंदु से आगे निकल गई जिससे इसके तीन बोगी एस2, एस3 और एस6 पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि बोगी के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से पांच यात्री घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है।
एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का पास के अस्पताल में इलाज हो रहा है। ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। देखें VIDEO...
राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






















