Tech Tips :फोन हो गया है स्लो? इन 4 ऐप्स को मैनेज करते ही रॉकेट जैसी हो जाएगी स्पीड

अगर आपका Android फोन बार-बार स्लो हो रहा है या हैंग कर रहा है, तो इसके पीछे कुछ ऐप्स जिम्मेदार हो सकती हैं। Google Maps, Spotify, Google Photos और सोशल मीडिया ऐप्स फोन के रिसोर्स ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। जानें इन्हें मैनेज कर फोन की स्पीड कैसे बढ़ाएं।
Follow on Google News
फोन हो गया है स्लो? इन 4 ऐप्स को मैनेज करते ही रॉकेट जैसी हो जाएगी स्पीड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद कई बार Android फोन की स्पीड धीमी हो जाती है। ऐसे में ऐप्स खुलने में ज्यादा समय लगता है और कई बार फोन काम करते-करते फ्रीज भी हो जाता है। इससे यूजर्स परेशान होकर नया फोन लेने का सोचने लगते हैं।

    दरअसल, फोन में मौजूद कुछ ऐप्स लगातार फोन के प्रोसेसर, बैटरी और इंटरनेट रिसोर्स का इस्तेमाल करती रहती हैं। अगर इन ऐप्स को सही तरीके से मैनेज किया जाए तो फोन की स्पीड काफी हद तक तेज की जा सकती है।

    इन ऐप्स की वजह से स्लो हो सकती है फोन की स्पीड

    Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स

    सोशल मीडिया ऐप्स फोन के सबसे ज्यादा रिसोर्स इस्तेमाल करती हैं।

    • ये ऐप्स लगातार सर्वर से डेटा सिंक करती रहती हैं
    • बैकग्राउंड में भी एक्टिव रहती हैं
    • इससे बैटरी और प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है

    अगर फोन स्लो हो रहा है तो इन ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद या लिमिट कर दें।

    Google Maps

    जब आप कहीं सफर कर रहे होते हैं और Google Maps इस्तेमाल करते हैं, तब यह फोन के कई फीचर्स का उपयोग करता है।

    • लगातार GPS ट्रैकिंग
    • रियल-टाइम डेटा अपडेट
    • स्क्रीन लंबे समय तक ऑन

    इन वजहों से फोन का प्रोसेसर और बैटरी ज्यादा काम करते हैं, जिससे फोन स्लो महसूस हो सकता है।

    Spotify

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए Spotify अच्छा ऐप है, लेकिन यह भी फोन पर लोड डाल सकता है।

    • स्मूद प्लेबैक के लिए बैकग्राउंड सर्विसेस चलती रहती हैं
    • ऐप गाने और डेटा को कैश (Cache) में सेव करता है
    • ज्यादा कैश होने से फोन की स्टोरेज भरने लगती है

    अगर स्टोरेज भर जाए तो फोन की स्पीड अपने-आप धीमी हो जाती है।

    ये भी पढ़ें: भारत में आया पहली बार ऐसा फीचर: Realme 16 5G के लॉन्च ने मार्केट में मचाई धूम, जाने क्या है खास ?

    Google Photos

    यह ऐप लगभग सभी Android फोन में पहले से इंस्टॉल होती है।

    • लगातार फोटो और वीडियो का बैकअप लेती रहती है
    • बैकग्राउंड में सिंकिंग प्रोसेस चलता रहता है
    • इससे CPU और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ जाता है

    इसके कारण फोन में हीट और स्लो स्पीड की समस्या आ सकती है।

    टिप- अगर फोन की स्पीड बढ़ानी है तो इन ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी, कैश और ऑटो-सिंक सेटिंग्स को समय-समय पर मैनेज करते रहें। इससे आपका फोन पहले से ज्यादा स्मूद चल सकता है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts